scorecardresearch

How to Make Fluffy Puri: हलवाई जैसी बनेगी फूली पूड़ी, आटे में इन चीजों को मिलाएं

छोटे से लेकर बड़े मौकों पर घर में पूड़ियां बनाने का चलन है. बच्चे से लेकर बड़े तक बड़े चाव से पूड़ी खाते हैं. लेकिन पूड़ी अगर फूलती नहीं है तो मजा किरकिरा हो जाता है. चलिए आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसको आटे में डालने से पूड़ी फूली-फूली और क्रिस्पी बनती है.

Fluffy Puri Fluffy Puri

पूड़ी खाना हर किसी को पसंद होता है. हर कोई फूली और क्रिस्पी पूड़ी खाना चाहता है. लेकिन ज्यादातर बार ऐसा होता है कि पूड़ी फूलती नहीं है. नमकीन पूड़ी और बेसन पूड़ी को स्वादिष्ट और क्रिस्पी बनाने के लिए घर पर कुछ आसान टिप्स ट्राई कर सकते हैं. ये टिप्स न सिर्फ पूड़ी के स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि इसे फूली-फूली और परफेक्ट पूड़ी बनाने में भी मदद करते हैं.

अदरक-लहसुन से बदल जाता है स्वाद-
पूड़ी के स्वाद को बढ़ाने के लिए जिंजर-गार्लिक पेस्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसी मदद से पूड़ी क्रिस्पी बनती है. जब भी आप पूड़ी बनाएं, तो अपने नॉर्मल मसालों के साथ एक टी स्पून कुटा हुआ अदरक और लहसुन जरूर मिलाएं. यह आपकी पूड़ी को एक अलग ही स्वाद देगा.

कसूरी मेथी का इस्तेमाल-
अगर पूड़ी को स्वादिष्ट और फूली-फूली बनाना है तो आपको कसूरी मेथी का इस्तेमाल करना होगा. कसूरी मेथी को भूनकर क्रश करके आटे में मिलाने से पूड़ी का स्वाद और भी बढ़ जाता है. कसूरी मेथी को हल्का सा भूनने के बाद इसे क्रश करके आटे में मिलाएं. इससे पूड़ी को अनोखा और स्वादिष्ट फ्लेवर मिलता है.

कैसे बनाएं पूड़ी का आटा?
हर कोई घर पर फूली-फूली और क्रिस्पी पूड़ी बनाना चाहता है. अगर आप भी बनाना चाहते है तो ये टिप्स जरूर अपनाएं. अच्छी पूड़ी के लिए आटा सही तरीके से गूंथा होना चाहिए. पूड़ी के लिए आटा अलग तरीके से बनाया जाता है. इसे बनाने का तरीका रोटी बनाने के तरीके से काफी अलग है. पूड़ी के लिए आटा रोटी के आटे से थोड़ा ज्यादा टाइट होता है. इससे पूड़ी न सिर्फ फूली हुई बनती है, बल्कि क्रिस्पी भी होती है.

अगर आप इन टिप्स का ध्यान रखेंगे तो आपकी पूड़ी बहुत ही डिलीशियस, क्रिस्पी और फूली-फूली बनेगी. इन टिप्स को अपनाकर आप अपने खाने को और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं. इस तरीके से आप पूड़ी घर पर बना सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: