Suran Chokha Recipe: बिना ज्यादा मसाले ऐसे बनाएं सूरन का चौखा, दाल-चावल के साथ खा कर आ जाएगा मजा

ये है नानी-दादी स्टाइल सूरन का चौखा. घर पर जरूर बनाएं और सब को खिलाएं.

सूरन का चौखा Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:44 PM IST

How to make Suran Chokha Recipe at home in hindi अगर आप भी दानी-नानी के हाथों की बनी सूरन या ओल के चौखा को मिस कर रहे हैं, तो आज की रेसिपी हम आपके लिए लाए हैं. इस चौखा का असली स्वाद इसमें मिलाए चीजों के साथ और बढ़ जाता है. हम भी आपको वैसे ही ये डिश बनाने बताने जा रहे हैं. 
 
सूरन का चौखा एक ऐसा देसी स्वाद है जो कम मसालों में भी बहुत लाजवाब लगता है.जब इसे गरम दाल-चावल के साथ खाया जाता है, तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है. यह डिश उन लोगों के लिए भी अच्छी है जो घरेलू और पेट के लिए आरामदायक खाना पसंद करते हैं. 

इस चौखा को बनाने के लिए आपको चाहिए 

  • सूरन- 250 ग्राम 
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ 
  • लहसुन- 2 से 3 कलियां  
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी  
  • नमक- स्वाद अनुसार  
  • सरसों का तेल- 1 से 2 चम्मच
  • अजवाइन- 1 चम्मच
  • कलौंजी- 1 चम्मच 
  • नींबू का रस- एक कटोरी 

इस तरह बनाएं चौखा 
सबसे पहले सूरन को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. अब सूरन को पानी में उबाल लें जब तक वह नरम न हो जाए. उबलने के बाद पानी निकाल दें और सूरन को थोड़ा ठंडा होने दें. फिर इसे किसी बर्तन में डालकर हल्के हाथ से मैश करें. 
ध्यान रखें कि पूरी तरह पेस्ट न बनाएं, थोड़ा दानेदार टेक्सचर स्वाद को बढ़ा देता है.

सब कुछ मिलाएं
मैश किए सूरन में कटा प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अजवाइन, कलौंजी, नींबू का रस और नमक मिलाएं. अब ऊपर से सरसों का तेल डालें. तेल डालने से चौखे में खुशबू और स्वाद आता है. सब चीजों को हाथ से या चम्मच से अच्छी तरह मिलाएं.

इन चीजों के साथ सूरन का चौखा खाएं 
सूरन का चौखा ऐसे तो हर चीज के साथ अच्छा लगता है, लेकिन इसका स्वाद सबसे ज्यादा पराठे, पूरी, और दाल-चावल के साथ अच्छा लगता है. सूरन के चौखे को आप कई दिनों तक फ्रीज में रख कर खा सकते हैं. जब भी खाना हो, खाने से पहले फ्रीज से निकाल कर रख लें और जब चौखे का तापमान नॉर्मल हो जाए तो जरा सा सरसों का तेल मिला कर सर्व करें. 

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED