इस तरह आसानी से घर पर बनाएं सूरन, लहसुन, मिर्ची और नींबू का ये टेस्टी अचार... नहीं होगी खुजली

इस तरह घर पर बनाएं, दादी-नानी की मशहूर सूरन, लहसुन, मिर्ची और नींबू का ये टेस्टी अचार.

सूरन का अचार
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:48 PM IST

सूरन का अचार स्वाद में तेज, खट्टा और तीखा होता है. कई लोग सूरन से खुजली होने के डर से इसे बनाने से बचते हैं, लेकिन सही तरीके से तैयार किया जाए तो खुजली की समस्या नहीं होती. यह अचार खाने का स्वाद बढ़ाता है और अगर अच्छे से पैक किया जाए, तो समय तक चल सकता है. घर के साधारण सामान से इसे कोई भी आसानी से बना सकता है.

सूरन के अचार को बनाने का सामान 

  • सूरन-लगभग 200 ग्राम 
  • लहसुन की कलियां- 10–12 
  • हरी मिर्च- 3 से 4  
  • नींबू का रस- एक कटोरी 
  • सरसों का तेल-2 बड़े चम्मच
  • हल्दी-  1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर-  1 छोटा चम्मच  
  • नमक- स्वाद अनुसार 
  • हींग- 1 चुटकी

सूरन को सही तरीके से तैयार करना
सबसे पहले सूरन को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. काटते समय हाथों में हल्का तेल लगा लें, इससे खुजली नहीं होगी. अब सूरन के टुकड़ों को नमक और हल्दी मिले पानी में 5 से 7 मिनट उबाल लें. इससे सूरन की कच्चापन और खुजली वाली प्रवृत्ति कम हो जाती है. उबालने के बाद पानी छानकर टुकड़ों को पूरी तरह ठंडा होने दें.

मसाला मिलाना
एक बर्तन में उबला सूरन, कटा लहसुन और हरी मिर्च मिलाएं. अब इसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी और हींग डालें. ऊपर से नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं. अंत में सरसों का तेल गरम करके ठंडा करें और इसमें डाल दें. तेल मसालों को अच्छी तरह बांध देता है.

स्टोर और इस्तेमाल
अचार को साफ, सूखे कांच के जार में भरें. 1 से 2 दिन कमरे के तापमान पर रखें ताकि स्वाद अच्छी तरह मिल जाए. उसके बाद इसे ठंडी जगह रखें. याद रखें अचार को निकालते वक्त चम्मच के सूखे होने का ख्याल रखें, वरना अचार खराब हो सकता है. 

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED