हरे चने
हरे चने
हरे चने काले चले के मुकाबले ज्यादा स्वादिष्ट और हेल्दी होते हैं. अगर आप भी इस चने को साल भर के लिए स्टोर करना चाहते हैं इस ट्रिक को अपना सकते हैं.
काला चना, हरे चने को सुखा कर बनता है लेकिन हरे चने में काले चने के मुकाबले ज्यादा प्रोटीन और एंटी ऑक्सिडेंट मौजूद होता है. एंटी ऑक्सिडेंट जहां बल्ड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, वहीं प्रोटीन मसल्स को मजबूत करने का काम करता है. अगर आप भी इस सुपर फूड को साल भर के लिए घर में स्टोर करना चाहते हैं, तो इस आसान ट्रिक को अपना सकते हैं. इससे चना साल भर के लिए स्टोर हो जाता है और इससे हरे चने का स्वाद भी बरकरार रहता है. स्टेप बाय स्टेप इस ट्रिक को फॉलो करें.
स्टेप- 1
सबसे पहले ताजे और साफ हरे चने चुनें. ध्यान रखें कि दाने सड़े या गले हुए न हों. खराब दाने बाकी बाकी चने को भी खराब कर सकते हैं, इसलिए शुरूआत में ही इसका ख्याल रखें.
स्टोप- 2 ब्लांचिंग और ठंडा का इस्तेमाल
एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें चनों को 2 से 3 मिनट डालें. इससे दाने के ऊपर के कीड़े मर जाते हैं और दाने लंबे समय तक सुरक्षित रहते हैं. उबालने के तुरंत बाद चनों को बर्फ वाले ठंडे पानी में डाल दें. ऐसा करने से चने का रंग लंबे समय तक हरा रहता है.
स्टेप-3 अच्छे से सुखा लें
ठंडे किए गए चनों को छलनी में निकालें और साफ कपड़े पर फैला दें और धूप में पूरी तरह सुखा लें, क्योंकि नमी रहने के कारण चने के खराब होने का डर रहता है. सूखने के बाद चनों को जिप-लॉक बैग या एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रीजर में रख दें.
स्टेप-4 फ्रीजर के तापमान का ख्याल
फ्रीज में चने को फ्रीजर में रखें, ताकी चना लंबे समय तक ताजी रहे और उसका स्वाद बना रहे. याद से चने को एक एयर टाइट डब्बे में ही रखें ताकि चने पर ज्यादा नमी न जमे. ज्यादा नमी के कारण गल सकते हैं और ज्यादा ठंड के कारण सुख सकते हैं, जिससे स्वाद खराब हो सकता है.
ये भी पढ़ें