Tapri Style Chai Secret: खुल गया टपरी वालों का राज, इस तरह डालें मसाले, चाय बनेगी खुशबूदार... पीते ही आ जाएगा मजा

How To Make Tapri Style Chai at Home: आज हम आपको बताते हैं टपरी वाली चाय बनाने के सही तरीके के बारे में, जिसे फॉलो कर आपकी चाय भी हूबहू टपरी वाली जैसा स्वाद देगी. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी जानते हैं.

टपरी वाली चाय
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

Tapri Style Chai at Home: क्या आप भी टपरी वाली चाय के शौकीन हैं, लेकिन अदरक-इलायची डालने के बाद भी चाय टपरी जैसी खुशबूदार नहीं बनती? हम आपको बता दें कि, असल में फर्क चाय के इंग्रेडिएंट्स में नहीं, बल्कि मसाले डालने के सही समय का होता है. यह छोटी सी ट्रिक ढाबे की चाय को खास बनाती है और हमारी घर वाली चाय को साधारण. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं टपरी वाली चाय बनाने के सही तरीके के बारे में, जिसे फॉलो कर आपकी चाय भी हूबहू टपरी वाली जैसा स्वाद देगी. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी जानते हैं.

टपरी वाली चाय बनाने का सही तरीका
सबसे पहले पानी को गर्म करें
टपरी वाली चाय बनाने के लिए एक गहरे बर्तन में 1 से डेढ़ कप पानी डालें और उसमें एक उबाल आने दें.

अदरक डालने का सही समय
पानी में उबाल आने के बाद अदरक डाल दें. पानी के साथ अदरक उबलने से उसका स्वाद और खुशबू पूरी तरह बाहर आती है. अगर अदरक चाय में बाद में डाला जाए, तो उसकी खुशबू पूरी तरह से बाहर नहीं आती है और चाय में वो पूरा स्वाद नहीं आ पाता है.

ऐसे डालें चायपत्ती
जब पानी में अदरक अच्छे से उबल जाए तो उसके बाद 2 छोटे चम्मच चाय पत्ती डाल कर बढ़िया से उबल लें.

इसके बाद डालें शक्कर
चाय पत्ती डालने के 3-5 मिनट के बाद 3 छोटे चम्मच शक्कर डालें और इसे भी अच्छे से उबाल लें.

दूध कितना और कब डालें
जब शक्कर चाय के साथ मिक्स होकर अच्छे से पक जाए तो उसमें 2 से 3 कप दूध डाल दें. अब चाय को कम से कम 6-7 मिनट के लिए लो फ्लेम में पकाएं.

देर से डालें इलायची  
इलायची चाय में ज्यादा देर तक उबालेंगे, तो उसकी खुशबू उड़ जाती है और फ्लेवर फीका हो जाता है. इसलिए, चाय को खुशबूदार बनाने की ट्रिक यही है कि इलायची चाय बनते-बनते, आखिर में डालें यानी गैस बंद करने से 2–3 मिनट पहले.

अब करें गैस बंद
आखिर में इलायची डालकर 2–3 मिनट के लिए पकाएं. गैस बंद करें और चाय छान लें और गर्म-गरम टपरी स्टाइल चाय बिलकुल तैयार है.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED