Tomato Scrub For Feet: गर्मियों में पैर पड़ गए काले.. तो रसोई से लाएं टमाटर, झटपट स्क्रब बनाकर करें डिटैन

चेहरे की देखभाल के लिए तो लोग काफी पैसे खर्च कर देते हैं. लेकिन पैरों की देखभाल को नजरअंदाज़ कर दिया जाता है. ऐसे में आप इस घरेलू उपाय को अपनाएं.

Tomato Scrub
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

गर्मियों में चेहरे का टैन होना तो एक आम बात है. हम चेहरे की देखभाल में काफी समय और पैसे खर्च करते हैं, लेकिन पैरों को नजरअंदाज कर देते हैं. यही लापरवाही आगे चलकर टैनिंग, डेड स्किन और रूखी एड़ियों जैसी परेशानियों की वजह बन जाती है. गर्मियों में धूल-मिट्टी और धूप का असर पैरों पर काफी पड़ता है और यह साफ नजर भी आता है. जिसके कारण उनकी खूबसूरती कम हो जाती है. ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स भी कई बार उम्मीद के मुताबिक असर नहीं दिखाते. लेकिन कई बार घरेलू उपाय भी ऐसी परेशानियों को दूर करने में काफी कारगार होते हैं.

घर में बनाएं पैरों के लिए स्क्रब
अगर आपके पैरों की हालत भी खराब हो चुकी है, तो एक आसान और असरदार घरेलू स्क्रब आपकी मदद कर सकता है. यह स्क्रब टमाटर, चीनी, शहद, कॉफी और किसी भी माइल्ड शैंपू या बॉडीवॉश से तैयार किया जाता है. इसे बनाना बेहद सरल है और इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं.

टमाटर से तैयार होगा स्क्रब
सबसे पहले एक टमाटर को बीच से काट लें. अब इसके कटे हुए हिस्से पर अच्छी मात्रा में चीनी डालें. इसके बाद थोड़ा सा शहद और कॉफी पाउडर लगाएं. साथ ही थोड़ा सा माइल्ड शैंपू या बॉडीवॉश भी इसमें जोड़ दें, ताकि स्क्रबिंग आसान हो जाए. यह पूरा मिक्चसर टमाटर के ऊपर ही तैयार हो जाता है, जिससे इसे सीधे इस्तेमाल करना आसान हो जाता है.

ऐसे आएगी पैरों पर चमक
स्क्रब लगाने से पहले अपने पैरों को अच्छी तरह धो लें, ताकि धूल और गंदगी हट जाए. अब इस तैयार टमाटर स्क्रब को पैरों पर धीरे-धीरे रगड़ें. खासतौर पर एड़ियों और सख्त हिस्सों पर थोड़ा ज्यादा ध्यान दें. करीब 10-15 मिनट तक स्क्रब करते रहें और फिर साफ पानी से पैरों को धो लें. इसके बाद पैरों पर कोई मॉइश्चराइजर या तेल जरूर लगाएं. बेहतर रिजल्ट के लिए आप बाद में सॉक्स भी पहन सकते हैं, जिससे नमी लंबे समय तक बनी रहती है.

कैसे असर करता है ये स्क्रब
इस स्क्रब को हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगता है. टमाटर में मौजूद प्राकृतिक एसिड टैनिंग को हल्का करने में मदद करता है, जबकि चीनी और कॉफी डेड स्किन हटाने में कारगर साबित होते हैं. शहद स्किन को नमी देता है और शैंपू या बॉडीवॉश सफाई में मदद करता है.

 

Read more!

RECOMMENDED