unique ways to use green chutney in cooking
unique ways to use green chutney in cooking
भारतीय किचन में हरी चटनी का अपना एक खास स्थान है. पुदीना, धनिया, हरी मिर्च और नींबू से बनी यह चटनी स्वाद में जितनी ताजी और चटपटी होती है, उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद भी मानी जाती है. आमतौर पर इसे समोसा, पकौड़ा या पराठे के साथ परोसा जाता है, लेकिन अब समय आ गया है कि इसे सिर्फ साइड डिश न समझा जाए. दरअसल, हरी चटनी एक ऐसा सीक्रेट इंग्रीडिएंट है जो साधारण खाने को भी खास बना सकती है. अगर आप कुकिंग में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो ये 4 आसान तरीके आपकी मदद करेंगे.
पकौड़ों में भरें नया स्वाद
अगर आप रोज-रोज एक जैसे पकौड़े खाकर बोर हो चुके हैं, तो हरी चटनी से उन्हें नया ट्विस्ट दे सकते हैं. पनीर के स्लाइस के बीच चटनी लगाकर बेसन में डुबोकर फ्राई करें. इसी तरह ब्रेड या आलू के पकौड़ों में भी चटनी भर सकते हैं. इससे हर बाइट में चटपटा सरप्राइज मिलेगा.
स्टफिंग को बनाएं ज्यादा टेस्टी
समोसा, कटलेट या पेटीज बनाते समय हरी चटनी को स्टफिंग में मिलाना एक आसान और असरदार तरीका है. आलू, पनीर या चिकन की फिलिंग में थोड़ा सा चटनी मिलाने से उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. साथ ही स्टफिंग ज्यादा जूसी लगती है.
मेयो के साथ बनाएं क्रीमी स्प्रेड
हरी चटनी और मेयोनीज का कॉम्बिनेशन एक शानदार स्प्रेड तैयार करता है. इसे सैंडविच, रैप या बर्गर में इस्तेमाल किया जा सकता है. इसका स्वाद इतना अलग होता है कि हर कोई इसकी तारीफ करेगा. बस ध्यान रखें कि दोनों का बैलेंस सही हो.
चिकन और फिश के लिए इंस्टेंट मेरिनेशन
अगर आपके पास मेरिनेशन का समय कम है, तो हरी चटनी एक बेहतरीन विकल्प है. इसमें दही और नींबू रस मिलाकर चिकन या फिश पर लगाएं. इससे मीट सॉफ्ट भी होगा और स्वाद भी लाजवाब आएगा. इसे आप ग्रिल या फ्राई किसी भी तरीके से बना सकते हैं.
घर पर बनाएं आसान हरी चटनी
हरी चटनी बनाना बेहद आसान है. धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, नींबू रस और नमक को मिक्सी में पीस लें. स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें लहसुन या अदरक भी डाल सकते हैं. अपनी पसंद के अनुसार इसे कस्टमाइज करना भी आसान है.
ये भी पढ़ें: