Tried and Tasted Khichdi Recipe: 20 मिनट में हो जाएगी तैयार ये खिचड़ी, बच्चे भी खा लेंगे प्लेट चाट कर

बच्चे खिचड़ी का नाम सुनते ही भूख न होने का बहाना बनाने लगते हैं, लेकिन यह 'ट्राइड एंड टेस्टेड' मसाला खिचड़ी उनके टेस्ट बड्स को बदल देगी.

मसाला खिचड़ी खाता हुआ बच्चा (AI MADE IMAGE)
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

खिचड़ी खाना अकसर बच्चों को पसंद नहीं आता. वह आड़ा-टेढ़ा मुंह बनाने लग जाते हैं. जब भी खिचड़ी बनती है, या तो कुछ चटर-पटर खा लेते हैं या भूखे रह जाते हैं. लेकिन आज जो खिचड़ी की रेसिपी हम आपको देंगे, उसे बच्चे मांग-मांग कर खाएंगे. यकीन मानिए, ये घर पर ट्राय किया हुई रेसिपी है. 

उत्तर भारत में अकसर घरों में शनिवार के दिन खिचड़ी बनाई जाती है. इसके पीछे कई पौराणिक मान्यता हैं. लेकिन जैसे ही बच्चे खिचड़ी का नाम सुनते हैं, वह मुंह बनाने लगते हैं. आज हम आपको खिचड़ी की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसका नाम सुनते अब बच्चे मुंह नहीं बनाएंगे, बल्कि भूख बढ़ा लेंगे. 

खिचड़ी बनाने का सामान 

  • मूंग की दाल- 1 कप
  • चावल- 1 कप 
  • नमक- स्वाद के हिसाब से
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • आलू- 2 
  • टमाटर-1
  • प्याज- 1 
  • मिर्च- 1
  • लहसुन- 3 से 4
  • बींस- आधा कप
     

खिचड़ी बनाने का तरीका
सबसे पहले चावल और मूंग की दाल को एक साथ अच्छे से धो लें. इसके बाद दोनों को कुकर में डालें और उसमें थोड़ा ज्यादा पानी डाल दें, ताकि खिचड़ी अच्छी तरह गल सके. अब इसमें नमक और हल्दी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें.

कुकर को पहले तेज आंच पर एक सीटी आने दें और फिर धीमी आंच पर दूसरी सीटी लगाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें.

खिचड़ी में तड़का कैसे लगाएं
अब खिचड़ी को और स्वादिष्ट बनाने के लिए तड़का तैयार करें. इसके लिए सबसे पहले आलू, बींस, टमाटर, प्याज, लहसुन और हरी मिर्च को बारीक काट लें.

एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए, तो सबसे पहले लहसुन डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसके बाद प्याज और हरी मिर्च डालें और उन्हें भी अच्छी तरह फ्राई करें.

अब इसमें कटे हुए आलू और बींस डालें, साथ में नमक और हल्दी मिलाएं. सबको मीडियम फ्लेम पर पकाएं. जब सब्जियां थोड़ी नरम होने लगें, तब टमाटर डालकर अच्छे से मिला लें. जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालकर बींस को अच्छी तरह गलने दें.

जब सारी सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं, तब इसमें तैयार खिचड़ी डाल दें और सबको अच्छे से मिक्स करें. इसे कुछ देर ढककर धीमी आंच पर पकने दें, ताकि सारे मसालों का स्वाद खिचड़ी में अच्छी तरह मिल जाए.

फिर प्लेट में निकालें और बच्चों को सलाद के साथ सर्व करें. वह एक चम्मच खाते ही इस खिचड़ी के फैन हो जाएंगे. 

 

ये भी पढ़ें 


 

Read more!

RECOMMENDED