How do you cool your cooler
How do you cool your cooler
गर्मी शुरू होते ही सबसे पहले दिमाग में AC का ख्याल आता है, लेकिन हर किसी के लिए AC खरीदना या उसका बिजली बिल भरना आसान नहीं होता. ऐसे में कूलर ही सबसे बड़ा सहारा बनता है. लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि कूलर से सिर्फ हवा आती है, ठंडक नहीं. अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो ये आसान घरेलू उपाय आपके बेहद काम आ सकते हैं.
कूलर में डालें 3-4 बड़े बर्फ के टुकड़े
कूलर के टैंक में पानी के साथ 3-4 बड़े बर्फ के टुकड़े डालें. यह सबसे पुराना और असरदार नुस्खा है. बर्फ पानी को ठंडा रखती है, जिससे कूलर से निकलने वाली हवा प्राकृतिक रूप से 5-8°C अधिक ठंडी हो जाती है.
कूलर में डालें नींबू और नमक
कूलर के पानी में आधा नींबू निचोड़ें और 1 चम्मच नमक डालें. नींबू का एसिड और नमक पानी को खारा बनाकर अधिक ठंडा करता है. इससे कूलर का पानी जल्दी गर्म नहीं होता और ठंडी हवा निकलती है.
कूलर पर लपेट दें सूती कपड़ा
कूलर की ठंडक बढ़ाने का एक बेहद आसान और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला तरीका है उसकी बॉडी पर भीगा हुआ सूती कपड़ा लपेटना या उसे कूलर के आसपास लटका देना. सूती कपड़ा पानी को अच्छी तरह सोखता है और धीरे-धीरे सूखता है. जब यह कपड़ा सूखता है, तो वाष्पीकरण की प्रक्रिया होती है, जिससे आसपास की गर्मी खींच ली जाती है और हवा ठंडी हो जाती है. यही कारण है कि इस छोटे से उपाय से कूलर की हवा पहले से ज्यादा ठंडी महसूस होती है.
गर्मी शुरू होने से पहले घास बदलें
इसके अलावा अगर कूलर के पैड पुराने या गंदे हो गए हैं, तो वे पानी सही से सोख नहीं पाते और हवा ठंडी नहीं हो पाती. इसलिए गर्मी शुरू होने से पहले घास को साफ करें या जरूरत हो तो बदल दें. अच्छी क्वालिटी के हनीकॉम्ब पैड ज्यादा बेहतर कूलिंग देते हैं और लंबे समय तक चलते हैं.
इसके अलावा अगर आपके कमरे में सीधी धूप आती है, तो कूलर की ठंडक कम असरदार हो जाती है. इसके लिए खिड़कियों पर पर्दे लगाएं या मोटे कपड़े का इस्तेमाल करें, ताकि धूप अंदर न आए. इससे कमरे का तापमान पहले से ही कम रहेगा और कूलर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी.
ये भी पढ़ें: