How To Peel Garlic: अब लहसुन छीलना नहीं रह जाएगा झंझट का काम, एक बार ट्राई करके देखें ये स्मार्ट ट्रिक

जब आपको बड़ी मात्रा में लहसुन छीलना हो तो यह काम काफी थकाऊ हो जाता है. कई लोग चाकू से छीलते हैं, तो कुछ हल्का दबाकर छिलका निकालते हैं, लेकिन इन तरीकों में समय ज्यादा लगता है.

How To Peel Garlic
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST
  • लहसुन छीलने का आसान तरीका
  • किचन लाइफ हो जाएगी आसान

किचन में खाना बनाते समय लहसुन छीलना अक्सर सबसे झंझट वाला काम माना जाता है. छिलके हटाने में काफी समय लगता है और हाथों में लहसुन की तेज गंध भी रह जाती है. लेकिन एक आसान किचन ट्रिक से सिर्फ एक जार की मदद से आप कुछ ही सेकंड में ढेर सारा लहसुन छील सकते हैं. यह तरीका न केवल समय बचाता है, बल्कि मेहनत भी कम करता है.

जब आपको बड़ी मात्रा में लहसुन छीलना हो तो यह काम काफी थकाऊ हो जाता है. कई लोग चाकू से छीलते हैं, तो कुछ हल्का दबाकर छिलका निकालते हैं, लेकिन इन तरीकों में समय ज्यादा लगता है.

लहसुन छीलने का आसान तरीका
सबसे पहले लहसुन की पूरी गांठ से कलियां अलग कर लें. अब इन कलियों को जार में डालें और ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें.

इसके बाद जार को दोनों हाथों से पकड़कर 10 से 20 सेकंड तक जोर-जोर से हिलाएं. हिलाने से कलियां आपस में टकराती हैं, जिससे उनके छिलके ढीले होकर अलग हो जाते हैं.

जब आप जार खोलेंगे, तो ज्यादातर कलियां बिना छिलके के मिलेंगी, और बाकी के छिलके भी आसानी से उतर जाएंगे.

किन बातों का रखें ध्यान?
जार ज्यादा भरा हुआ न हो, वरना कलियां सही से हिल नहीं पाएंगी.

कांच का जार इस्तेमाल कर रहे हों, तो उसे मजबूती से पकड़ें ताकि वह हाथ से फिसले नहीं.

प्रोफेशनल शेफ भी अपनाते हैं यह तरीका
कई लोग किचन में समय बचाने के लिए ऐसे ही स्मार्ट ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हैं. खासकर रेस्टोरेंट्स में, जहां तेजी से तैयारी करनी होती है, वहां यह तरीका बेहद काम आता है.

हाथों में नहीं रहेगी तेज गंध
लहसुन को हाथ से छीलने पर अक्सर उसकी गंध लंबे समय तक रहती है. लेकिन जार ट्रिक में हाथों का संपर्क कम होता है, जिससे बदबू भी कम आती है. यह उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जिन्हें लहसुन की गंध पसंद नहीं.

ये तरीका भी है पॉपुलर
सबसे पहले लहसुन की पूरी गांठ से कलियां अलग कर लें. अब इन्हें एक माइक्रोवेव-सेफ बाउल में रखें. बाउल को माइक्रोवेव में रखकर करीब 15 से 20 सेकंड तक गर्म करें.

गर्म होने के बाद लहसुन को एक-दो मिनट ठंडा होने दें, ताकि आप आराम से उसे छू सकें. जैसे ही आप कली को हल्का दबाएंगे, छिलका खुद ही अलग होने लगेगा. कई बार तो छिलका लगभग फिसलकर उतर जाता है.

 

Read more!

RECOMMENDED