scorecardresearch

Cutting Chai Recipe: चाय में एक बार डालकर देखें ये सीक्रेट इंग्रीडिएंट, टपरी वाला स्वाद भी हो जाएगा फेल

चाय बनाते समय सबसे पहले पानी को अच्छे से उबलने दें. जब पानी में उबाल आ जाए, तो उसमें आधा चम्मच सौंफ डालकर कुछ देर खौलने दें. इससे सौंफ का फ्लेवर पानी में अच्छी तरह घुल जाता है. इसके बाद चायपत्ती, चीनी और दूध उसी तरह डालें जैसे आप रोज चाय बनाते हैं.

How to make Tea How to make Tea
हाइलाइट्स
  • टपरी वाली चाय अब घर पर बनाएं

  • जानिए कौन सा है ये खास इंग्रीडिएंट

सर्दी हो या गर्मी, चाय के शौकीनों के लिए इसका मौसम कभी खत्म नहीं होता. सुबह की शुरुआत हो, ऑफिस का ब्रेक हो या दोस्तों के साथ गपशप एक कप चाय हर मौके को खास बना देती है. खासतौर पर नुक्कड़ या टपरी वाली चाय का स्वाद लोगों को इतना पसंद आता है कि कई बार घर की चाय फीकी लगने लगती है. अगर आप भी चाहते हैं कि घर पर बनी चाय में वही स्वाद आए, तो बस एक छोटा सा बदलाव आपकी चाय का स्वाद पूरी तरह बदल सकता है.

क्या है ये सीक्रेट इंग्रीडिएंट?
टपरी जैसी चाय का स्वाद पाने के लिए आपको किसी महंगे मसाले या खास पत्ती की जरूरत नहीं है. इस सीक्रेट इंग्रीडिएंट का नाम है सौंफ. आमतौर पर सौंफ का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर या मसालों में किया जाता है, लेकिन चाय में इसे डालेंगे तो एकदम टपरी वाला स्वाद आएगा.

कैसे करें इस्तेमाल?

  • चाय बनाते समय सबसे पहले पानी को अच्छे से उबलने दें. जब पानी में उबाल आ जाए, तो उसमें आधा चम्मच सौंफ डालकर कुछ देर खौलने दें. इससे सौंफ का फ्लेवर पानी में अच्छी तरह घुल जाता है. इसके बाद चायपत्ती, चीनी और दूध उसी तरह डालें जैसे आप रोज चाय बनाते हैं.

  • सौंफ की सबसे बड़ी खासियत इसकी हल्की मीठी और ताजगी भरी खुशबू है. जब इसे चाय में डाला जाता है, तो यह चाय के सामान्य स्वाद को एक अलग लेयर देता है.

  • यही कारण है कि कई छोटे चाय विक्रेता अपनी चाय में हल्का सा मसाला या सौंफ डालते हैं, जिससे ग्राहक बार-बार उसी दुकान पर लौटकर आते हैं.

सौंफ वाली चाय पीने के फायदे

  • सौंफ सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी फायदेमंद मानी जाती है.

  • यह पाचन को बेहतर बनाती है. पेट की गैस और भारीपन कम करने में मदद करती है.

  • मुंह की बदबू दूर करने में भी असरदार है.

  • ठंड के मौसम में शरीर को हल्की गर्माहट देती है.

  • अगर घर पर मेहमान आए हों और आप उन्हें कुछ अलग सर्व करना चाहते हैं, तो सौंफ वाली चाय एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. बिना ज्यादा मेहनत के आप उन्हें एक नया स्वाद दे सकते हैं.

  • अगर आपको मसाला चाय पसंद है, तो सौंफ के साथ एक छोटी इलायची या अदरक भी डाल सकते हैं.