आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. कॉल और मैसेज के अलावा लोग इसका इस्तेमाल ऑनलाइन पेमेंट, टिकट बुकिंग, नेविगेशन, होटल बुकिंग, फोटो और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रखने के लिए करते हैं. यही वजह है कि यात्रा के दौरान फोन की सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है. ऐसे में अगर फोन चोरी हो जाए या खो जाए तो न सिर्फ डिवाइस का नुकसान होता है, बल्कि उसमें मौजूद निजी जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स भी खतरे में पड़ सकती हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि ट्रैवल में फोन चोरी की सेफ्टी टिप्स के बारे में.
ट्रैवल के दौरान क्यों बढ़ जाता है फोन चोरी का खतरा?
यात्रा के समय लोग नई जगह, सामान, टिकट और होटल जैसी व्यवस्थाओं में व्यस्त रहते हैं. रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, एयरपोर्ट और पर्यटन स्थलों जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर जेबकतरे भी सक्रिय रहते हैं. ऐसे में बार-बार फोन इस्तेमाल करना या लापरवाही बरतना चोरी और स्नैचिंग का खतरा बढ़ा देता है. इसके अलावा कई लोग फोन को चार्जिंग पर लगाकर छोड़ देते हैं, जिससे जोखिम और बढ़ जाता है.
भीड़भाड़ वाली जगहों पर रखें ये सावधानियां
फोन हमेशा सामने वाली जेब या सुरक्षित बैग में रखें.
भीड़ में फोन इस्तेमाल करते समय आसपास के माहौल पर नजर रखें.
फोन को हाथ में लेकर लापरवाही से न चलें.
बैग की चेन हमेशा बंद रखें.
पब्लिक चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल सोच-समझकर करें.
कैफे, होटल या स्टेशन पर फोन छोड़कर कहीं न जाएं.
महंगे फोन के लिए कवर और सिक्योरिटी स्ट्रैप का उपयोग करें.
यात्रा के दौरान फोन में लोकेशन ट्रैकिंग फीचर चालू रखें.
डेटा सुरक्षित रखने के लिए पहले से करें ये इंतजाम
फोन चोरी होने पर सबसे बड़ा खतरा उसमें मौजूद निजी डेटा, फोटो, दस्तावेज और बैंकिंग एप्स के दुरुपयोग का होता है. इससे बचने के लिए मजबूत स्क्रीन लॉक रखें. फिंगरप्रिंट या फेस लॉक सक्रिय करें. बैंकिंग एप्स पर अलग पासकोड लगाएं. 'Find My Device' फीचर ऑन रखें और जरूरी डेटा का क्लाउड बैकअप लेते रहें. साथ ही OTP और पासवर्ड फोन में सेव करने से बचें.
फोन चोरी हो जाए तो तुरंत करें ये 7 काम
'Find My Device' की मदद से फोन को ट्रैक करें.
तुरंत मोबाइल सिम ब्लॉक कराएं.
सभी बैंकिंग और UPI एप्स के पासवर्ड बदलें.
साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करें.
नजदीकी पुलिस स्टेशन में फोन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराएं.
UPI और बैंकिंग एप्स को ऐसे रखें सुरक्षित
UPI और बैंकिंग एप्स के लिए अलग PIN रखें. स्क्रीन लॉक हमेशा ऑन रखें और OTP नोटिफिकेशन को लॉक स्क्रीन पर दिखने से रोकें. बैंकिंग एप्स में ऑटो-लॉगिन बंद रखें और किसी भी स्थिति में UPI PIN या पासवर्ड फोन में सेव न करें. थोड़ी सी सावधानी आपके पैसे और निजी जानकारी दोनों को सुरक्षित रख सकती है.
ये भी पढ़ें: