Karela Bitterness Removal Tips: करेला सेहत के लिए फायदेमंद, लेकिन कड़वाहट बन रही परेशानी? अपनाएं ये आसान किचन हैक्स

अगर आप इन आसान किचन टिप्स को अपनाते हैं, तो करेले का कड़वापन आपको परेशान नहीं करेगा. सही तरीके से बनाने पर यह सब्जी स्वादिष्ट भी लगती है और सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही.

करेले की कड़वाहट कैसे दूर करें
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

करेला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद सब्जी मानी जाती है. यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने से लेकर पाचन सुधारने तक कई फायदे देता है. लेकिन इसकी कड़वाहट ही सबसे बड़ी वजह है कि ज्यादातर लोग इसे खाने से कतराते हैं.

खासकर बच्चे तो इसका नाम सुनते ही मुंह बना लेते हैं. अगर आप भी करेले के कड़वे स्वाद की वजह से इसे अपनी डाइट में शामिल नहीं कर पाते, तो अब चिंता की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ आसान किचन हैक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप करेले का कड़वापन काफी हद तक कम कर सकते हैं.

1. नमक लगाकर छोड़ दें

  • करेले का कड़वापन कम करने का सबसे आसान तरीका है नमक लगाकर छोड़ना.

  • करेले को काटने के बाद उसमें अच्छी तरह नमक लगाकर 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें.

  • इसके बाद इसे हल्के हाथ से निचोड़ लें और पानी से धो लें. नमक करेले का कड़वा रस बाहर निकाल देता है, जिससे इसका स्वाद काफी हल्का हो जाता है.

2. दही या छाछ में भिगोकर रखें

  • अगर आप कड़वाहट और कम करना चाहते हैं, तो कटे हुए करेले को दही या छाछ में 30 मिनट तक भिगोकर रखें.

  • इससे करेले का स्वाद बैलेंस हो जाता है और उसमें हल्की खट्टास आ जाती है, जो खाने में काफी अच्छी लगती है.

3. उबालकर के बाद बनाएं सब्जी

  • करेले को हल्का उबाल लेने से भी उसकी कड़वाहट कम हो जाती है.

  • करेले को काटकर नमक वाले पानी में 5-7 मिनट तक उबाल लें, फिर पानी निकाल दें.

  • अब इससे सब्जी बनाएं, स्वाद पहले से काफी बेहतर लगेगा.

4. करेले में नींबू का इस्तेमाल करें

  • करेले की कड़वाहट को बैलेंस करने के लिए उसमें प्याज, टमाटर और मसालों का सही इस्तेमाल करें.

  • प्याज की मिठास और मसालों का फ्लेवर कड़वाहट को दबा देता है. आप इसमें थोड़ा सा गुड़ या चीनी भी डाल सकते हैं, जिससे स्वाद और संतुलित हो जाता है.

5. बीज और छिलका हटा दें

  • करेले के बीज और मोटा छिलका ज्यादा कड़वा होता है. अगर आप हल्का स्वाद चाहते हैं, तो पकाने से पहले इसके बीज निकाल दें और हल्का छिलका भी हटा दें.

  • इससे करेले का कड़वापन काफी कम हो जाता है.

करेले के फायदे भी जान लें
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है.
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है.
शरीर को डिटॉक्स करता है.
त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है.
इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है.

 

Read more!

RECOMMENDED