scorecardresearch

Food for Summer Heat: गर्मियों की दोपहर में कुल्ले की चाट से लेकर मटका कुल्फी तक, मिनटों में घर पर बनाएं

कड़कती धूप और उमस भरी दोपहर में अगर कुछ ठंडा और चटपटा मिल जाए, तो दिन बन जाता है. उत्तर भारत के मशहूर स्वादों को समेटे हुए ये 5 समर रेसिपीज न केवल बनाने में आसान हैं, बल्कि आपको लू और गर्मी से बचाने में भी मदद करेंगी.

Summer food Summer food

कड़कती धूप हो या उमस भरी दोपहर, गर्मियों का एक फायदा तो है कि खाने-पीने के इतने मजेदार और ताजगी से भरे ऑप्शन मिलते हैं कि दिन थोड़ा आसान लगने लगता है. उत्तर भारत में तो खासतौर पर गर्मियों के फलों और फ्लेवर से बने कई व्यंजन बेहद लोकप्रिय हैं. कुछ खट्टी, कुछ मीठी, कुछ तीखी और कुछ बेहद ताजगी भरी. यहां ऐसी ही 5 समर रेसिपीज हैं, जिन्हें आप कुछ ही मिनटों में बना सकते हैं और जो सभी को तुरंत इम्प्रेस कर देंगी.


1. कुल्ले की चाट बनाने का सामान
खीरा/टमाटर/आलू/तरबूज- 1 कप
अनार दाने- 2 से 3 चम्मच
उबले छोटे चने- 2 से 3 चम्मच
नींबू - 1
चाट मसाला- आधा चम्मच
काला नमक - चुटकी
हरी मिर्च- बारीक कटी

बनाने का तरीका
फल या सब्जियों को मोटे स्लाइस में काटें और बीच का हिस्सा थोड़ा सा निकाल दें ताकि एक कप जैसा आकार बन जाए.
हर कप में अनार और चनों को भरें.
ऊपर से चाट मसाला, काला नमक और नींबू निचोड़ें.
चाहें तो थोड़ा हरा धनिया भी डालें.
तुरंत परोसें, ये चाट जितनी जल्दी बनती है, उतनी ही जल्दी प्लेट से गायब भी हो जाती है. खास कर बच्चों को खूब पसंद आती है. 


2. मटका मलाई कुल्फी
मलाईदार, थिक और देसी स्वाद से भरपूर, मटका कुल्फी गर्मियों की जान है.

बनाने का सामान
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
चीनी - 4-5 चम्मच (स्वाद अनुसार)
इलायची पाउडर - आधा चम्मच
केसर - कुछ धागे
कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता)
मटका/कुल्फी मोल्ड


बनाने का तरीका
दूध को धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं (लगभग आधा रह जाए).
इसमें चीनी, इलायची और केसर डालकर 5-7 मिनट और पकाएं.
गैस बंद करें और मेवे मिला दें.
ठंडा करके मटके में भरें और 6-8 घंटे फ्रीज़र में जमाएं.
सर्व करते वक्त ऊपर से थोड़े मेवे छिड़कें.
तैयार है सब की फेवरेट मटका कुल्फी.


3. आम की मीठी-तीखी चटनी बनाने का सामान
कच्चे आम - 2
चीनी या गुड़ - आधा कप
लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
नमक - स्वाद अनुसार
जीरा - आधा चम्मच
पानी - 1 कप
बनाने का तरीका
कच्चे आम छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
एक पैन में पानी, आम, गुड़ डालकर उबालें.
नरम होने पर मसाले डालें.
गाढ़ी चटनी बनने तक पकाएं.
ठंडी होने दें और एयरटाइट जार में रख कर 10 से 15 दिन आराम से खा सकते हैं.

4. बेल का ठंडा शरबत
यह शरबत पेट को ठंडक देता है और गर्मियों के लिए वरदान माना जाता है.

सामान
बेल का गूदा - 1 बड़ा फल
ठंडा पानी - 3-4 ग्लास
चीनी/गुड़ - 4-5 चम्मच
काला नमक - चुटकी
बर्फ के टुकड़े


बनाने का तरीका
बेल को तोड़कर उसका गूदा निकालें और पानी में भिगोकर 10-15 मिनट रखें.
हाथ से मसलकर सारा गूदा पानी में अच्छी तरह घोलें.
छन्नी से रस  छान लें.
चीनी/गुड़, काला नमक डालकर मिक्स करें.
बर्फ डालें और ठंडा-ठंडा परोसें.

5. आम पन्ना बनाने का सामान
कच्चा आम - 3
चीनी/गुड़ - आधा कप
भुना जीरा - आधा चम्मच
काला नमक - आधा चम्मच
पुदीना पत्तियां - मुट्ठी भर
ठंडा पानी

बनाने का तरीका
कच्चे आम को उबालें या भूनें और ठंडा करके गूदा निकाल लें.
गूदे में चीनी/गुड़, जीरा, काला नमक और पुदीना डालकर पीस लें.
इस प्यूरी को ठंडे पानी में मिलाएं.
बर्फ डालें और सर्व करें.
ये ड्रिंक शरीर को गर्मी से बचाता है और बिल्कुल रिफ्रेश रखता है.

 

ये भी पढ़ें