scorecardresearch

गर्मियों में ऐसे तैयार करें हेल्दी और टेस्टी आइसक्रीम, न स्वीटनर और न ही आर्टिफिशल कलर की जरूरत

यह आइसक्रीम न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि इसमें कोई अतिरिक्त चीनी या आर्टिफिशियल चीजें नहीं होतीं. ड्राई फ्रूट्स और खजूर की वजह से यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है.

Chocolate Icecream Recipe Chocolate Icecream Recipe

गर्मियों का मौसम आते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मन करता है. इसका क्रीमी और ठंडा स्वाद गर्मी से राहत दिलाता है, लेकिन बाजार में मिलने वाली आइसक्रीम में ज्यादा शुगर, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. खासकर बच्चों के लिए इनका सेवन ठीक नहीं माना जाता. ऐसे में आइसक्रीम छोड़ने की बजाय आप घर पर ही एक हेल्दी और बिना चीनी वाली चॉकलेट आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं. चलिए बताते हैं उसकी रेसिपी.

आइसक्रीम के लिए जरूरी इंग्रीडिएंट्स
इस हेल्दी चॉकलेट आइसक्रीम को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. इसके लिए 1/4 कप डार्क चॉकलेट, 1/3 कप ओट्स, 8–10 खजूर, डेढ़ गिलास गर्म दूध, 1/4 कप काजू, 2 चम्मच कोको पाउडर, 1/4 कप भिगोकर छीले हुए बादाम और चाहें तो थोड़े से डार्क चॉकलेट चिप्स लें.

इस आसान तरीके से करें तैयार
सबसे पहले एक बर्तन में ओट्स, काजू और कोको पाउडर डालें. इसमें रातभर भिगोकर छीले हुए बादाम भी मिला दें. अब इसमें थोड़ी सी डार्क चॉकलेट तोड़कर डालें, जिससे आइसक्रीम का स्वाद और बेहतर हो जाएगा.

अब खजूर के बीज निकालकर उन्हें भी इस मिक्सचर में डाल दें. खजूर नेचुरल मिठास देते हैं, जिससे अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके बाद मिक्सचर में गर्म दूध डालकर लगभग 30 मिनट के लिए भिगोकर रखें, ताकि सब कुछ नरम हो जाए और मिक्सचर में क्रीमी टेक्सचर आए.

क्रीमी मिक्सचर कैसे करें तैयार
जब सब चीज़ अच्छे से फूल जाए, तो इसे दूध के साथ मिक्सर में पीस लें. ध्यान रखें कि मिक्सचर पूरी तरह स्मूद और क्रीमी बने, इसमें कोई गुठली ना रह जाए. तैयार बैटर को एक एयरटाइट कंटेनर में डालें.

किस तरह जमाएं आइसक्रीम
अब इस मिक्सचर के ऊपर चाहें तो चॉकलेट चिप्स डाल सकते हैं. कंटेनर को फ्रीजर में 8–10 घंटे के लिए रख दें. अगर आप इसे रातभर जमने दें, तो सुबह तक एकदम परफेक्ट, क्रीमी और स्वादिष्ट चॉकलेट आइसक्रीम तैयार हो जाएगी. जमाने के बाद आराम से इसका लुत्फ लें.