टॉयलेट का पीलापन कर रहा परेशान? जानें कमोड को नए जैसा चमकाने का असरदार तरीका

कई बार कमोड पर केवल मल के कारण पीलापन नहीं जमता, बल्कि हार्ड वाटर में मौजूद मिनरल्स भी कमोड पर जिद्दी दाग छोड़ जाते हैं. खैर कारण जो भी हो आज हम जो तरीका आपको बताने जा रहे हैं उससे कैसे भी जिद्दी दाग जड़ से साफ हो जाएंगे.

remove yellow stains from toilet
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

बाथरूम की सफाई कितनी भी अच्छी क्यों न हो, कई बार कमोड पर जिद्दी पीले दाग पड़ ही जाते हैं. ये दाग न सिर्फ देखने में खराब लगते हैं, बल्कि पूरे वॉशरूम की सफाई पर भी असर डालते हैं. आमतौर पर कमोड में पीलापन आने के दो बड़े कारण होते हैं. पहला, पानी में मौजूद हार्ड मिनरल्स जो धीरे-धीरे परत बनाते रहते हैं. दूसरा, लंबे समय तक नियमित सफाई न होने की वजह से यूरिक एसिड और गंदगी का जमा होना. लेकिन अब घबराने की जरूरत नहीं है, कुछ आसान उपायों के इस्तेमाल से इन जिद्दी पीलेपन को आसानी से हटाया जा सकता है.

कमोड का पीलापन हटाने का आसान तरीका
सबसे पहले कमोड में मौजूद पानी को थोड़ा कम कर लें ताकि सफाई वाला मिश्रण सीधे दाग पर काम कर सके. अब एक कप सफेद सिरका और दो बड़े चम्मच बेकिंग सोडा कमोड के अंदर डालें. इस मिश्रण को करीब 20 से 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें. इसके बाद टॉयलेट ब्रश की मदद से पीले हिस्सों को अच्छी तरह रगड़ें. जिद्दी दाग हो तो ब्रश को दाग वाले हिस्से पर थोड़ी ज्यादा देर तक चलाएं. फिर फ्लश कर दें. ज्यादातर मामलों में पीलापन काफी हद तक साफ हो जाता है. अगर दाग बहुत पुराने हैं तो इस प्रक्रिया को एक बार और करें. इससे 90 प्रतिशत चांसेस हैं कि दाग साफ हो जाएंगे.

नींबू और नमक भी कर सकते हैं कमाल
अगर घर में बेकिंग सोडा नहीं है तो नींबू और नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. पीले दाग वाली जगह पर नींबू का रस डालें और ऊपर से थोड़ा नमक छिड़क दें. 15 से 20 मिनट छोड़ने के बाद ब्रश से रगड़कर फ्लश कर दें. इससे दाग हल्के पड़ने लगते हैं और बदबू भी कम होती है. 

कमोड को बार-बार पीला होने से बचाने के 5 आसान टिप्स-
1. रोज एक बार फ्लश जरूर करें

भले ही कमोड का इस्तेमाल कम हो, लेकिन रोज फ्लश करने से गंदगी को जमने का टाइम नहीं मिलता.

2. हफ्ते में एक बार डीप क्लीनिंग करें
सिर्फ ऊपर से सफाई काफी नहीं होती. सप्ताह में कम से कम एक बार कमोड पर अच्छी तरह ब्रश जरूर चलाएं.

3. हार्ड वाटर हो तो क्लीनर का इस्तेमाल करें
जिन इलाकों में पानी ज्यादा हार्ड होता है, वहां मिनरल्स जल्दी जमते हैं. ऐसे में नियमित क्लीनिंग जरूरी है.

4. दाग दिखते ही साफ करें
छोटे दाग समय के साथ जिद्दी परत में बदल जाते हैं. शुरुआत में ही सफाई करने से मेहनत कम लगती है.

5. टॉयलेट को सूखा और हवादार रखें
नमी ज्यादा रहने पर गंदगी और दाग तेजी से बनते हैं. बाथरूम में हवा का अच्छा इंतजाम रखें.

थोड़ी-सी नियमित देखभाल से आपका कमोड लंबे समय तक साफ, चमकदार और नए जैसा दिखाई दे सकता है.

ये भी पढ़ें


 

Read more!

RECOMMENDED