Natural Dye
Natural Dye
कम उम्र में सफेद होते बाल आज कई लोगों की परेशानी बन चुके हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले हेयर डाई और कलर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स लंबे समय के इस्तेमाल से बालों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. अगर आप बिना केमिकल के बालों को नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं, तो घर में तैयार होने वाली यह आसान डाई आपके काम आ सकती है. इसमें इस्तेमाल होने वाली चीजें न सिर्फ बालों को सुंदर काला रंग देती हैं, बल्कि उन्हें पोषण भी पहुंचाती हैं.
किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
इस घरेलू डाई को बनाने के लिए आपको चाहिए ये चीजें-
1 लोहे की कढ़ाई
2 चम्मच भृंगराज पाउडर
1 चम्मच आंवला पाउडर
1 कप चाय पत्ती का उबला और छाना हुआ पानी
ऐसे तैयार करें नेचुरल काली डाई
सबसे पहले लोहे की कढ़ाई में भृंगराज और आंवला पाउडर डाल लें. इसके बाद चायपत्ती को पानी में खोला लें, फिर पानी को छान कर उसका पानी पाउडर में मिला लें. जब पेस्ट बन जाए तो इसे लोहे की कढ़ाई में ही ढककर पूरी रात के लिए छोड़ दें. लोहे की कढ़ाई में 8 से 9 घंटे रहने के कारण ये डाई और ज्यादा काला रंग और असरदार बनता है. साथ ही आयरन भी खुद में समेट लेता है. चाय का पानी थेड़ा ज्यादा डालें, क्योंकि डाई पानी सोखता है. सुबह देखेंगे तो डाई लगाने लायक तैयार हो चुका होगा.
बालों में लगाने का सही तरीका
सुबह तैयार पेस्ट को ब्रश या हाथों की मदद से बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगा लें. अगर हाथों से लगा रहे हैं तो दस्तानों का इस्तेमाल करें, ताकि डाई का रंग हाथ में न लगे. पेस्ट लगाने के बाद इसे कम से कम 2 घंटे तक बालों में लगा रहने दें. इससे रंग बालों में अच्छी तरह बैठने में मदद मिलती है.
धोते समय रखें इन बातों का ध्यान
दो घंटे बाद बालों को सिर्फ सादे पानी से धो लें. उसी दिन शैम्पू करने से बचें. अगले दिन किसी माइल्ड शैम्पू से बाल धो सकते हैं. इससे रंग को बालों में ज्यादा समय तक टिकने में मदद मिल सकती है.
सप्ताह में एक बार इसका इस्तेमाल करें.
डाई लगाने से पहले ये ध्यान रखें कि बाल साफ हो और बालों में तेल न हो.
भृंगराज और आंवला केवल बालों का रंग काला नहीं करता बल्कि इसको मजबूती और पोषण देने का काम भी करता है.
ये भी पढ़ें