Top 5 Emotional Books in Hindi
Top 5 Emotional Books in Hindi
किताबें सिर्फ ज्ञान का स्रोत नहीं होतीं, बल्कि वे हमारी भावनाओं को भी गहराई से छूती हैं. कुछ किताबें ऐसी होती हैं जो पढ़ने के बाद लंबे समय तक हमारे दिल और दिमाग में बनी रहती हैं. अगर आप ऐसी किताबों की तलाश में हैं जो आपको भावुक कर दें, जीवन के अलग-अलग पहलुओं से रूबरू कराएं और इंसानी रिश्तों की गहराई समझाएं, तो ये 5 हिंदी किताबें आपकी रीडिंग लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
गुनाहों का देवता- धर्मवीर भारती
हिंदी साहित्य की सबसे लोकप्रिय प्रेम कहानियों में से एक मानी जाने वाली यह किताब प्रेम, त्याग और सामाजिक बंधनों की कहानी है. चंदर और सुधा का रिश्ता लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ देता है. यह उपन्यास प्रेम के उस दर्द को दिखाता है जिसे हर कोई महसूस तो करता है, लेकिन शब्दों में बयां नहीं कर पाता.
काशी का अस्सी- काशीनाथ सिंह
यह किताब बनारस के अस्सी घाट और वहां की जिंदगी को बेहद जीवंत तरीके से प्रस्तुत करती है. इसमें हास्य के साथ-साथ कई ऐसे भावनात्मक पहलू भी हैं जो समाज और रिश्तों की सच्चाई को सामने लाते हैं. यह किताब पाठकों को हंसाती भी है और सोचने पर भी मजबूर करती है.
मैला आंचल- फणीश्वरनाथ रेणु
ग्रामीण भारत की आधारित यह उपन्यास गांव के लोगों के संघर्ष, प्रेम और दुख-दर्द को बेहद संवेदनशील तरीके से दर्शाता है. इसमें मानवीय भावनाओं का गहरा रुख देखने को मिलता है, जो पढ़ने वाले को कहानी से जोड़कर रखता है.
आपका बंटी- मन्नू भंडारी
टूटते रिश्तों का बच्चों पर क्या असर पड़ता है, इसे समझने के लिए यह किताब एक बेहतरीन उदाहरण है. तलाकशुदा माता-पिता के बीच फंसे एक बच्चे की भावनात्मक दुनिया को इस उपन्यास में बेहद मार्मिक ढंग से दिखाया गया है. यह कहानी पढ़कर कई पाठकों की आंखें नम हो जाती हैं.
तमस- भीष्म साहनी
भारत विभाजन की पर आधारित यह उपन्यास इंसानी दर्द, भय और बिछड़ने की पीड़ा को गहराई से दर्शाता है. यह सिर्फ एक ऐतिहासिक कहानी नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनाओं का दस्तावेज भी है. इसकी भावनात्मक गहराई इसे हिंदी साहित्य की कालजयी कृतियों में शामिल करती है.
ये भी पढ़ें: