बिना तंदूर घर पर भुनें भुट्टा, खा कर आ जाएगा मजा

शाम की चाय के साथ अगर चटपटा और स्मोकी फ्लेवर वाला भुना हुआ भुट्टा मिल जाए, तो दिन बन जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना तंदूर के भी घर पर बिल्कुल बाजार जैसा भुट्टा बना सकते हैं.

तंदूर जैसा भुट्टा घर पर
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 30 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

भुट्टा ऐसा स्नैक है जिसे हर उम्र का व्यक्ति पसंद करता है. बारिश हो या गर्मी, मसाला लगा हुआ भुना भुट्टा मिल जाए तो दिन बन जाता है. लेकिन हर बार बाहर जाकर खाना संभव नहीं होता. ऐसे में एक सवाल आता है कि क्या बिना तंदूर घर पर बाजार जैसा भुट्टा बन सकता है? तो जवाब है हाँ, बिल्कुल. बस आपको भुनने के लिए सही तरीके अपनाने की जरूरत है. नीचे दिए गए आसान तरीकों से आप घर पर ही बाजार जैसा स्मोकी फ्लेवर वाला भुट्टा मिनटों में तैयार कर सकते हैं.

गैस पर सीधा भूनने का तरीका
यह सबसे आसान और पुराने समय से चला आ रहा तरीका है. जिसको आज भी लोग इस्तेमाल कर रहे हैं. 
भुट्टे को अच्छी तरह धोकर उसका बाहरी रेशा हटा दें.
गैस का फ्लेम मध्यम रखें.
भुट्टे को चिमटे से पकड़कर चारों तरफ घुमाते हुए भूनें.
जब दाने हल्के सुनहरे और कुछ जगहों पर काले दिखने लगें, समझ लें भुट्टा भुन चुका है.
सीधे फ्लेम पर भूनने से भुट्टे में वही पुराना देसी स्मोकी स्वाद आता है, जो सड़क वाले भुट्टे से आता हैं.

तवा पर भुनाई 
अगर आपको गैस पर सीधे भूनना मुश्किल लगता है या पसंद नहीं आता, तो तवा भी आपके लिए बढ़िया ऑप्शन है.
एक मोटा तवा गैस पर चढ़ाएं. 
भुट्टे को तवे पर रखकर धीमी आंच पर लगातार चम्मच से घुमाते रहें.
करीब 12 से 15 मिनट में यह अच्छी तरह सुनहरा हो जाएंगे.

ओवन में तंदूरी स्टाइल भुट्टा
अगर घर में ओवन है, तो तंदूरी जैसा स्वाद पाना और आसान हो जाता है.
पूरे भुट्टे पर अच्छे से मक्खन लगा दें.
इसके बाद भुट्टे को 220°C पर 12 से 15 मिनट के लिए बेक करें.
चाहें तो एक बार भुट्टे को पलट दें, ताकि भुट्टा हर तरफ से पके. 
इस तरीके से भुट्टा बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मुलायम होगा खाने में.

भुट्टे के लिए हलवाई जैसा मसाला

  • भुना भुट्टा तभी मजेदार लगता है जब मसाला सही हो.
  • नींबू
  • काला नमक
  • लाल मिर्च
  • नमक
  • चाट मसाला
  • थोड़ा सा रोस्टेड पीसा हुआ जीरा
  • नींबू को काटकर उसके ऊपर मसाला लगाएं और गर्म भुट्टे पर अच्छी तरह रगड़ दें.
  • इससे दानों में मसाला गहराई तक पहुंच जाता है.

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED