How to Store Chutney: कोई भी चटनी हों, इस तरह से कर लो स्टोर... 15 दिनों तक रहेगी ताजी

How to Store Chutney: अगर आप भी घर पर बनी चटनी को कैसे स्टोर करें और उसे लंबे समय तक ताजा रखें, इस बारे में सोच रहे हैं, तो आप बिलकुल सही जगह हैं. क्योंकि, आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक के बारे में बताएंगे जिससे कोई भी चटनी क्यों न हो, 15 दिन तक एकदम फ्रेश रहेगी. खास बात हैं कि इसका स्वाद भी पहले दिन की तरह एकदम ताजा रहेगा.

How to store chutney
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

Tips For Storing Homemade Chutney: कोई भी चटनी हो, वह खाने का स्वाद बढ़ाती हैं. कुछ घरों में तो यह रोजाना थाली का हिस्सा भी होती है. चटनी विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, जो इन्हें स्वादिष्ट और सेहतमंद दोनों बनाती हैं. हालांकि, कई बार हम चटनी बना तो लेते हैं, लेकिन इसे स्टोर करना कैसे है हममें से कई लोगों को पता नहीं होता. नतीजा, कोई भी चटनी हो दूसरे दिन ही खराब हो जाती है और हमें फिर से फ्रेश चटनी बनानी पड़ जाती है.

ऐसे में अगर आप भी घर पर बनी चटनी को कैसे स्टोर करें और उसे लंबे समय तक ताजा रखें, इस बारे में सोच रहे हैं, तो आप बिलकुल सही जगह हैं. क्योंकि, आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक के बारे में बताएंगे जिससे कोई भी चटनी क्यों न हो, 15 दिन तक एकदम फ्रेश रहेगी. खास बात हैं कि इसका स्वाद भी पहले दिन की तरह एकदम ताजा रहेगा.

चटनी को स्टोर करने का सही तरीका
एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें
चटनी को स्टोर करने का सबसे बढ़िया तरीका है कि इसे आप साफ कांच के जार या एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें. कांच के जार सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि ये चटनी की अम्लता के साथ प्रतिक्रिया नहीं करते और स्वाद को बेहतर बनाए रखते हैं. साथ ही, कंटेनर को स्टेरलाइज करने से यह सुनिश्चित होता है कि कोई भी हानिकारक बैक्टीरिया या कीटाणु प्रवेश न करें, जिससे चटनी खराब हो सकती है.

ठंडी जगह पर स्टोर करें...
चटनी को जार में भरने के बाद, इसे ठंडी और अंधेरी जगह पर रखें. गर्मी और रोशनी के संपर्क में आने से चटनी जल्दी खराब हो सकती है. अगर आप गर्म जलवायु वाले क्षेत्र में रहते हैं, तो चटनी को फ्रिज में रखकर इसकी शेल्फ लाइफ बढ़ा सकते हैं.

फ्रीज करें...
अगर आप चटनी को लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो फ्रीज करना एक बेहतरीन विकल्प है. चटनी को ताजा रखने के लिए रेफ्रिजरेशन जरूरी है. चटनी बनाने और उसे जार या कंटेनर में डालने के बाद, उसे फ्रिज में रख दें. ठंडा तापमान चटनी पर बैक्टीरिया और फफूंद नहीं लगने देगा. जिससे चटनी कई हफ्तों तक स्वादिष्ट और अच्छी बनी रहती है.

चटनी के क्यूब्स बनाएं
यह शायद अजीब लगे, लेकिन यह नुस्खा कमाल का है. इसके लिए सबसे पहले आइस ट्रे को थोड़े से तेल से चिकना कर लें, हर क्यूब में ताजी चटनी डालें और फ्रीज कर दें. परोसने से एक घंटा पहले क्यूब को निकाल लें और ताजा स्वाद का आनंद लें.

साफ हाथों और बर्तनों का इस्तेमाल करें
चटनी को हमेशा साफ हाथों और बर्तनों में ही रखें, गंदी उंगलियों या चम्मचों से चटनी में बैक्टीरिया आ सकते हैं, जिससे वह खराब हो सकती है. चटनी परोसते समय साफ और सूखे चम्मच का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा है , और खाने की चीजों को सीधे चटनी में न डुबोएं.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED