ऐसे स्टोर करेंगे तो 15 दिन तक खराब नहीं होगा हरा धनिया

फ्रिज में रखने के बावजूद धनिया 2-3 दिनों में ही मुरझाने लगता है. कभी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं, तो कभी उनमें नमी आकर वे गलने लगती हैं. और फिर ताजा खरीदा धनिया बिना इस्तेमाल के ही कूड़ेदान में चला जाता है. 

धनिया स्टोर करने का सही तरीका
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 04 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

किचन में हर रोज धनिया पत्ती का इस्तेमाल होता है. चाहे दाल हो, सब्जी, सलाद या चाट ऊपर से डाला गया हरा-भरा धनिया खाने का स्वाद बढ़ा देता है. फ्रिज में रखने के बावजूद धनिया 2-3 दिनों में ही मुरझाने लगता है. कभी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं, तो कभी उनमें नमी आकर वे गलने लगती हैं. और फिर ताजा खरीदा धनिया बिना इस्तेमाल के ही कूड़ेदान में चला जाता है. 

अगर आप भी बार-बार खराब हो रहे धनिए से परेशान हैं, तो इस आसान किचन ट्रिक को अपनाकर धनिया को लंबे समय तक फ्रेश रख सकते हैं.

धनिया स्टोर करने का आसान तरीका

  • धनिया को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए सबसे पहले इसमें से खराब या पीली पत्तियों को अलग कर दें. इसके बाद धनिया को धोकर अच्छी तरह सुखा लें.
  • अब एक पेपर टॉवल लें और उसमें धनिया को हल्के हाथों से लपेट दें.
  • पेपर टॉवल धनिया में मौजूद एक्स्ट्रा नमी को सोख लेता है, जिससे पत्तियां ज्यादा समय तक ताजा रहती हैं.
  • इसके बाद इस लिपटे हुए धनिया को एयरटाइट कंटेनर या डिब्बे में रखें और फ्रिज में स्टोर कर दें. इस तरीके से धनिया 10-15 दिनों तक बिना मुरझाए चल सकता है.
  • ध्यान रखें कि कंटेनर में पानी न हो और पेपर टॉवल जरूरत से ज्यादा गीला न हो.
  • एयरटाइट डिब्बा इस्तेमाल करने से बाहर की हवा अंदर नहीं जाती, जिससे धनिया की फ्रेशनेस बनी रहती है. अगर आपके पास एयरटाइट कंटेनर नहीं है, तो जिप लॉक बैग में भी इसे रख सकते हैं.
  • कई लोग धनिया को स्टोर करने से पहले ही काटकर रख देते हैं, लेकिन ऐसा करने से पत्तियां जल्दी सूख जाती हैं और उनकी खुशबू भी कम हो जाती है.

लंबे समय तक ताजगी बनाए रखने की सीक्रेट टिप
अगर धनिया हल्का सा मुरझा गया हो, तो इस्तेमाल से पहले उसे 5-10 मिनट के लिए ठंडे पानी में डाल दें. इससे पत्तियां फिर से फ्रेश दिखने लगेंगी.

धनिया स्टोर करने के काम के टिप्स
धनिया रखने से पहले खराब पत्तियां हटा दें.
धोने के बाद इसे पूरी तरह सुखाना न भूलें.
पेपर टॉवल में लपेटकर ही फ्रिज में रखें.
एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग का इस्तेमाल करें.
धनिया को काटकर स्टोर न करें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED