Summer Food Storage Tips: जान लें गर्मियों में फूड स्टोरेज के सही तरीके... हफ्तेभर खाना नहीं होगा खराब

Summer Food Storage Basic Rules: गर्मियों में ज्यादा तापमान होने पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. इससे खाने में टॉक्सिन्स बन सकते हैं. गर्मी में खाने में मौजूद फैट्स तेजी से ऑक्सिडाइज्ड होने लगते हैं, जिससे ऑयली फूड्स में बदबू आने लगती है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि गर्मियों में खाने-पीने को कैसे स्टोर करें कि वो ज्यादा समय तक चले.

गर्मियों में अलग–अलग फूड को स्टोर करने का सही तरीका
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:01 PM IST

Summer Food Storage Rules: गर्मियों में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं, ऐसे में फूड स्टोरेज की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करने से फूड पॉइजनिंग, डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में सही फूड स्टोरेज से आप खाने को खराब होने से बचा सकते हैं और हेल्दी रह सकते हैं. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि गर्मियों में खाने-पीने को कैसे स्टोर करें कि वो ज्यादा समय तक चले.

गर्मियों में खाना जल्दी खराब क्यों होता है?
गर्मियों में ज्यादा तापमान होने पर बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं. इससे खाने में टॉक्सिन्स बन सकते हैं. गर्मी में खाने में मौजूद फैट्स तेजी से ऑक्सिडाइज्ड होने लगते हैं, जिससे ऑयली फूड्स में बदबू आने लगती है. वहीं हाई टेम्परेचर प्रोटीन ब्रेकडाउन को तेज कर देता है. खासकर दूध, दाल, मीट जैसे प्रोटीन-रिच फूड में ये प्रक्रिया जल्दी होती है, जिससे स्मेल बदलने लगती है. साथ ही गर्मियों में ह्यूमिडिटी (नमी) ज्यादा होती है, जिससे पके भोजन, ब्रेड और फल जैसी चीजों में फंगस और यीस्ट तेजी से पनपते हैं.

गर्मियों में फूड कैसे स्टोर करें?
जब भी आप फ्रिज में खाना स्टोर करते हैं तो ख्याल रखें कि फ्रिज का टैम्प्रेचर 1-4 डिग्री के बीच हो.
हमेंशा खाना एयर टाइट कंटेनर में रखें, और खुले बर्तन में खाना न रखें.
फल-सब्जियों को धोकर फ्रिज में रखें.
फ्रिज को हर हफ्ते साफ करें.
बासी और ताजा खाना भूलकर भी मिक्स न करें.
बार-बार खाना गर्म न करें.
मांस-मछली-अंडा अलग रखें.

खराब खाने की पहचान कैसे करें?
खाने से बदबू आना, खाने का रंग बदलना, खाने में फंगस दिखना, खाने का स्वाद बदलना और खाने का चिपचिपा होना खराब खाने की पहचान होते हैं.

गर्मियों में अलग–अलग फूड को स्टोर करने का सही तरीका...
हरी पत्तेदार सब्जियों को पहले अच्छे से धोकर सुखाएं. फिर पेपर टॉवल में लपेटकर फ्रिज में रखें.
वहीं आलू, प्याज, लहसुन जैसी जड़ वाली सब्जियां फ्रिज में न रखें.
पका हुआ खाना 2 घंटे के अंदर फ्रिज में रख दें और 1–2 दिन के भीतर खा लेना ही बेहतर होता है.
गर्मियों में नॉन-वेज फूड फ्रिज में 1–2 दिन से ज्यादा न रखें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED