How to Store Garlic: टेंशन खत्म! गर्मी में लहसुन न सूखेगा और न ही कलियां होंगी पीली, स्वाद भी ठीक रहेगा, बस फ्रेश रखने के लिए ऐसे करें स्टोर 

लहसुन में ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं. लहसुन किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है. यदि आप गर्मी के मौसम में लहसुन के जल्दी सूखने से परेशान हैं तो आपको इसे स्टोर करने का तरीका बदलना होगा. हम आपको बता रहे हैं कि लहसुन को कई दिनों तक फ्रेश रखने के लिए इसे स्टोर कैसे करना चाहिए? लहसुन की डंठलों को एक साथ बांधकर कहीं लटका दें तो अधिक दिनों तक फ्रेश रहता है. लहसुन को सूती कपड़े में बांधकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें. 

Tips to Store Garlic
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:40 AM IST

लहसुन को आयुर्वेद में महाऔषधि कहा गया है. लहसुन में मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को हेल्दी रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं. लहसुन में कैलोरी की मात्रा कम होती है. लहसुन में विटामिन सी, बी6, कैल्शियम,आयरन, मैंगनीज, फाइबर, सेलेनियम आदि से भरपूर मात्रा में होते हैं.

लहसुन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है. यह हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा होता है. लहसुन खाने से पाचन तंत्र भी ठीक रहता है. लहसुन किसी भी खाने का स्वाद बढ़ा देता है. लहसुन का इस्तेमाल सब्जी बनाने, दाल का तड़का लगाने, नॉनवेज आदि बनाने में किया जाता है. आपको मालूम हो कि लहसुन एक कंद/जड़ वाली सब्जी है. इसका इस्तेमाल मसाले के रूप में किया जाता है. यदि आप गर्मी के मौसम में लहसुन के जल्दी सूखने से परेशान हैं तो आपको इसे स्टोर करने का तरीका बदलना होगा. हम आपको बता रहे हैं कि लहसुन को कई दिनों तक फ्रेश रखने के लिए इसे स्टोर कैसे करना चाहिए? 

1. गैस चूल्हे के पास न रखें लहसुन: लहसुन को कभी भी गैस चूल्हे के पास खुला नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से लहसुन की कलियां सूख जाती हैं. अंदर से लहसुन की कलियां पीली पड़ जाती है. इससे लहसुन हल्का, बेस्वाद और जल्दी खराब हो जाता है. 

2. लहसुन की गांठों को डंठल के साथ बांधकर ऊंचे स्थान पर टांग कर रखें: लहसुन को गर्मी के मौसम में लंबे समय तक सूखने और खराब होने से बचाने के लिए लहसुन की गांठों को डंठल के साथ बांधकर ऊंचे स्थान पर टांग कर रखना चाहिए. इसे अंधेरी जगह में घर के कहीं भी कोने में लटका सकते हैं. लटाकर रखने से हर लहसुन की हर गांठ को समान रूप से हवा मिलती है और चूहे या अन्य कीटों से भी बचाव होता है. 

3. सूती कपड़े का करें इस्तेमाल: लहसुन को सूखने से बचाने के लिए इसे सूती कपड़े में बांधकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें. आपको मालूम हो कि सूती कपड़ा हवा के प्रवाह को बनाए रखता है और नमी को नियंत्रित करता है. इससे लहसुन लंबे समय तक फ्रेश और सख्त बना रहता है.

4. प्लास्टिक बैग में न रखें लहसुन: गर्मी के मौसम में लहसुन को सूखने या खराब होने से बचाने के लिए इसे कभी भी प्लास्टिक बैग में बंद करके न रखें. प्लास्टिक बैग में रखने से लहसुन जल्दी गल सकते हैं. लहसुन को अच्छी हवा आने-जाने वाली टोकरी या कंटेनर में रखना चाहिए. 

5. धूप से बचाकर हवादार जगह पर सुखाएं: लहसुन को खेत से खुदाई करने के बाद इसे सीधे धूप में नहीं सुखना चाहिए बल्कि इसे हवादार जगह पर सुखाना चाहिए. खुदाई के तुरंत बाद लहसुन की गांठों को क्योरिंग प्रोसेस से गुजारना चाहिए, जिसमें इसे डंठल सहित किसी छायादार स्थान पर फैला दिया जाता है. तेज धूप में रखने से लहसुन झुलस सकता है और उसकी स्टोरेज लाइफ कम हो जाती है. लहसुन को 10 से 15 दिनों तक हवा में रखने से इसकी बाहरी परतें सूख जाती हैं, जो अंदर की कलियों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती हैं.

6. जालीदार प्लास्टिक बैग या जूट की बोरियों का करें इस्तेमाल: लहसुन को रखने के लिए पुराने बोरों या बंद डब्बों की जगह जालीदार प्लास्टिक बैग या जूट की बोरियों का इस्तेमाल करें. आप लकड़ी के तख्तों या बांस के रैक बनाकर उसपर लहसुन को फैला सकते हैं. लहसुन को जमीन से थोड़ी ऊंचाई पर रखने से नीचे से हवा पास होती रहती है. इससे उमस या गर्मी की वजह से लहसुन सड़ता नहीं है.

7. स्टोर रूम में न हो नमी: लहसुन को रखने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि स्टोर रूम नमी न हो और वेंटिलेशन अच्छा हो. यदि स्टोर रूम में ताजी हवा का आना-जाना कम है तो एग्जॉस्ट फैन या पंखे चलाकर हवा के सर्कुलेशन को बनाए रखना चाहिए. आपको मालूम हो कि सीलन वाली जगह पर लहसुन रखने से उसमें फफूंद लगने या अंकुर निकलने का डर रहता है.

 

Read more!

RECOMMENDED