नींबू रसोई का ऐसा जरूरी हिस्सा है. गर्मी हो या सर्दी का मौसम नींबू को हर सीजन में काम आता है. कभी नींबू पानी, कभी सलाद तो कभी दाल में खट्टापन लाने के लिए लोग रोज इसका इस्तेमाल करते हैं. लोग नींबू को खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए, इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए या फिर घरेलू नुस्खों के लिए भी इस्तेमाल करते हैं.
अक्सर ऐसा होता है कि ज्यादा मात्रा में नींबू खरीद लेने के बाद वे कुछ ही दिनों में सूखने या सड़ने-गलने लगते हैं. खासकर गर्मियों और बरसात में इन्हें लंबे समय तक ताजा रखना चुनौती बन जाता है. ऐसे में यदि आपको कोई ऐसा आसान तरीका मिल जाए, जिससे नींबू दो-चार दिन नहीं बल्कि महीनों तक सुरक्षित रखे जा सकें, तो कितना अच्छा हो. जी हां, सही स्टोरेज तकनीक अपनाकर आप नींबू की ताजगी, रस और पोषक तत्वों को लंबे समय तक बरकरार रख सकते हैं. बस जरूरत है सही तापमान, नमी और स्टोर करने के तरीके को समझने की. यदि आप भी जानना चाहते हैं कि नींबू को लंबे समय तक बिना खराब हुए कैसे संभालकर रखा जा सकता है तो इस खबर को जरूर पढ़ लीजिए.
ऐसे नींबू नहीं होंगे जल्दी खराब
1. नींबू को बिना धोए फ्रिज में रखें: यदि आप नींबू के जल्दी खराब होने से बचाना चाहते हैं तो इसे रूम टेंपरेचर पर रखें. इससे नींबू जल्दी सॉफ्ट हो जाते हैं. बिना धोए नींबू को फ्रिज में रखें. ऐसा करने से नींबू दो से तीन हफ्ते तक ताजे रह सकते हैं.
2. नींबू को एयरटाइट डिब्बे में करें स्टोर: नींबू में हवा में रखने से सूखने लगते हैं. इन्हें एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में रखकर फ्रिज में रखें. इससे नींबू की नमी बनी रहती है. नींबू ज्यादा समय तक ताजा और रसदार बने रहते हैं.
3. नींबू को रखें पानी में डुबोकर: यदि आप चाहते हैं कि नींबू ज्यादा दिनों तक ताजा रहे तो एक बाउल में पानी भरकर उसमें नींबू डाल दें और फ्रिज में रख दें. पानी नींबू की नमी को बरकरार रखता है. यह तरीका नींबू को लगभग एक महीने तक फ्रेश रखने में मदद करता है.
4. कटे हुए नींबू को करें फ्रीज: नींबू को यदि काट लिया है तो उसके जल्दी खराब होने के चांस बढ़ जाते हैं. ऐसे में कटे हुए नींबू की स्लाइस को फ्रीजर में रखें. इन्हें आप ड्रिंक्स, चाय या खाना बनाने में आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
5. कटे हुए नींबू पर लगाएं नमक: यदि आपने किसी नींबू को खाने के लिए कटा है और खाने के बाद भी नींबू का कटा हिस्सा बच गया है तो इसे सीधे फ्रीज में रखने की जगह इसके ऊपर हल्का सा नमक लगाकर पैक करें. नमक नींबू के रस को बाहर आने से रोकता है और ताजगी बनाए रखता है. कटे हुए नींबू को नमक के साथ रखकर आप उसे 2-3 दिनों तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं.
6. नींबू का रस निकालकर स्टोर करें: यदि नींबू ज्यादा हैं तो उनका रस निकालकर आइस ट्रे में भर दें और फ्रीज कर लें. जब भी जरूरत हो एक क्यूब निकालें और इस्तेमाल करें. यह तरीका नींबू को महीनों तक सुरक्षित रखने के लिए सबसे अच्छा है.
7. सूती कपड़े या पेपर टॉवल में लपेटें: नींबू को कई दिनों तक सही रखने के लिए इसे फ्रिज में रखने से पहले सूती कपड़े या पेपर टॉवल में लपेट दें. कपड़ा या टॉवल अतिरिक्त नमी को सोख लेते हैं, जिससे नींबू जल्दी खराब नहीं होते. यह तरीका नींबू को सूखने से बचाता है और ताजगी बनाए रखता है. आप न्यूजपेपर में भी नींबू को रख सकते हैं. न्यूजपेपर को के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें. इसके बाद इसमें नींबू को वार्प कर दीजिए अच्छे से कवर दीजिए.
8. तेल-घी या रिफाइंड: नींबू पर सरसों के तेल, रिफाइंड ऑयल या देसी घी की कोटिंग करके एयरटाइट कंटेनर में फ्रिज में स्टोर कर दें. कई दिनों तक नींबू खराब नहीं होगा.
9. पानी और विनेगर: नींबू को पानी और आधा कप सफेद सिरके (विनेगर) के घोल में डालकर तीन से चार महीने तक सुरक्षित रख सकते हैं.