Relationship Tips: पति और पत्नी का रिश्ता बेहद खास और पवित्र होता है. यह रिश्ता आपसी विश्वास पर टिका होता है. पति-पत्नी के बीच कभी-कभार छोटी-मोटी तकरार भी होती है तो पल भर में प्यार भी होता है. पत्नी (Wife) को भी विश्वास होता है कि पति उसके साथ कभी गलत नहीं करेगा तो उधर, पति (Husband) को भी पत्नी से ऐसा ही विश्वास होता है. कभी-कभार यह विश्वास डगमगाने लगता है. पत्नी को लगता है कि कहीं उसका पति उसे धोखा तो नहीं दे रहा है. कहीं किसी और के चक्कर में तो नहीं पड़ गया है. आज हम आपको धोखेबाज पति की 8 निशानी बता रहे हैं.
धोखेबाज पति की निशानी
1. जब पति अपना मोबाइल फोन न दिखाए
यदि आपका पति अपने मोबाइल फोन को आपको नहीं दिखा रहा है. फोन आने पर आपसे कहीं दूर जाकर बात कर रहा है. आपके पास कभी भी अपना मोबाइल छोड़कर नहीं जाता है, तो यह पति के धोखे का एक संकेत हो सकता है.
2. ...तो हो सकता है सबकुछ ठीक नहीं है
यदि आपका पति आपके पास आने से झिझकने लगा है या सेक्स को लकर तरह-तरह के बहाने बनाने लगा है तो आपको समझ जाना चाहिए कि सबकुछ ठीक नहीं है. यदि ऐसा है तो हो सकता है कि आपका पति किसी और महिला के चक्कर में फंस गया है. यदि आप रिश्ते को बनाए रखना चाहती हैं तो तुरंत अपने पति से खुलकर बात करें. आपका रिश्ता बच सकता है.
3. आपकी बातों में पति न दिखाए इंटरेस्ट
यदि आपका पति आपकी बातों में कोई इंटरेस्ट नहीं दिखा रहा है. आपकी बातों को सुनना ही नहीं चाह रहा है. आपको पहले की तरह प्यार नहीं कर है. आपसे हमेशा दूरी बनाकर रह रहा है है तो यह आपके लिए ठीक नहीं है. ऐसा तभी होता है जब पति का किसी और के साथ चक्कर हो.
4. ...तो हो सकता पति बोल रहा झूठ
यदि आप अपने पति से कोई बात कह रही हैं और वह आपकी बातों पर कोई ध्यान ही नहीं दे रहा है. आपकी बातों की बजाय मोबाइल फोन पर किसी और से बातें करने में बिजी है और आपके बार-बार पूछने पर कहता है कि किसी दोस्त से बात कर रहा हूं तो हो सकता है कि आपका पति झूठ बोल रहा है. पति संग कनेक्टेड फील न होना सही नहीं है.
5. कहीं किसी और महिला के साथ समय तो नहीं बिता रहा
यदि आपका पति आपके बार-बार कहने पर भी कहीं बाहर अपने साथ घुमाने के लिए नहीं ले जा रहा है. आपका पति अक्सर ऑफिस से लेट आ रहा है. यदि आप लेट होने का कारण पूछती हैं तो कह देता है कि ऑफिस के काम की वजह से देरी हो गई है या किसी दोस्त से मिलने का बहाना बना दे रहा है तो यह पति-पत्नी के रिश्ते के लिए ठीक नहीं है. ऐसा हो सकता है कि आपकी जगह आपका पति किसी और महिला मित्र के साथ समय बिता रहा हो.
6. सोशल मीडिया अकाउंट पर आपको पोस्ट ना करना
यदि आपका पति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आपकी फोटो या आपसे से जुड़ी किसी याद की जगह बाकि सभी लोगों का या खुद का खूब पोस्ट करता है तो हो सकता है आपका पति अपना इमेज इस तरह बनाना चाह रहा हो कि वह अभी तक शादीशुदा नहीं है. यदि आपके साथ ऐसा हो रहा है तो इसे हल्के में नहीं लें. तुरंत खुलकर पति से बात करें. पति के झूठ से बहलें नहीं हैं.
7. हर समय चिड़चिड़ा और गुस्से में रहना
यदि आपका पति हर समय चिड़चिड़ा दिख रहा है. आपकी अच्छी बातों को सुनकर भी गुस्से में आ जा रहा है. आपसे बातें करने से कतरा रहा है तो समझ जाएं कि वह धोखा दे रहा है क्योंकि कोई भी पति अपनी पत्नी से ऐसे ही चिड़चिड़ा नहीं होता है. यदि आपका पति ऐसा कर रहा है तो आपके लिए बेहतर है अपने पति से सही तरीके से खुलकर बातें करें. पति पर सीधा शक करके दोष न दें बल्कि अपने पति से उनके बदले हुए व्यवहार पर सवाल करें.
8. अचानक खुद पर ज्यादा ध्यान देना
यदि आपकापति अचानक अपने लुक, कपड़ों और फिटनेस को लेकर जरूरत से ज्यादा ध्यान देने लगा है. बिना किसी खास कारण के ऐसा कर रहा है तो ये भी शक पैदा कर सकता है. बदलाव अच्छा है, लेकिन जब ये अचानक और असामान्य हो तो सवाल उठते हैं.