Advertisement

Viral Video: अमेरिका में कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भारतीय महिला ने खिलाया वडा-चटनी... वीडियो हुआ वायरल

वर्कर्स ने महिला से यह भी पूछा कि वह उन्हें क्या खिला रही हैं. महिला ने जवाब दिया, “वड़ा,” और बताया, “डोनट जैसा है... पर मीठा नहीं, सिर्फ स्पाइसी.”

The workers later enjoy the spicy vada-chutney combo (Photo Credit: Instagram/ sealcoatinguys)
gnttv.com
  • नई दिल्ली ,
  • 05 जून 2025,
  • अपडेटेड 12:58 PM IST

'द सीलकोटिंग गाइज' अमेरिका के मिनेसोटा में स्थित एक कंपनी है जो सड़कों को पक्का करने और डामर से जुड़ी सर्विसेज में एक्सपर्टीज रखती है. इस कंपनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे मजदूरों को एक महिला वड़ा और नारियल चटनी का नाश्ता देते हुए दिख रही है. महिला के इस नाश्ते के ऑफर ने मजदूरों का दिल छू लिया और उन्होंने बार-बार महिला का धन्यवाद दिया.

वीडियो की शुरुआत एक भारतीय महिला से होती है, जो नाइटवियर में हैं और कंधों पर दुपट्टा डाले हुए हैं. उनके हाथों में दो डिस्पोजेबल प्लेट्स हैं. हर प्लेट में तीन वड़े और नारियल की चटनी रखी हुई है. वह महिला अपने घर के बाहर काम कर रहे सीलकोटिंग वर्कर्स को वह प्लेटें देती हैं. वर्कर्स खुशी से कहते हैं, “थैंक यू सो मच,” और “यह बहुत अच्छा है.”

वर्कर्स ने महिला से यह भी पूछा कि वह उन्हें क्या खिला रही हैं. महिला ने जवाब दिया, “वड़ा,” और बताया, “डोनट जैसा है... पर मीठा नहीं, सिर्फ स्पाइसी.”

वीडियो में आगे वर्कर्स को वड़ा और नारियल चटनी खाते हुए देखा जा सकता है. वे खाने की जमकर तारीफ करते हैं. एक वर्कर कहता है, “फायर!” यानी बहुत शानदार.

महिला के इस भाव ने जीता दिल
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है. 26 मई को शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 1.13 करोड़ (11.3 मिलियन) बार देखा जा चुका है. एक व्यक्ति ने कमेंट में लिखा, “यह तो बस एक सादगी भरा अपनापन है दोस्त, भारत में ये आम बात है.” एक और यूज़र ने लिखा, “यह है भारत की सुंदर संस्कृति- ‘अतिथि देवो भव.’

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement