ज्यादातर लोगों को घूमने के लिए पहाड़ या फिर बीच पसंद आते हैं. लेकिन नेचर लवर और जंगल सफारी करने वालों के लिए आज हम बेहतरीन जगह लेकर आए हैं. थ्रिल और एडवेंचर पसंद करने वालों को यहां खूब आनंद मिलेगा. तो चलिए जानते हैं भारत के खूबसूरत जंगल डेस्टिनेशन जहां आप अपने पार्टनर के साथ इंजॉय कर सकते हैं.
दुधवा, उत्तर प्रदेश
ट्रेवल करने वाले और वन्यजीव प्रेमियों के लिए ये बेस्ट जगह है. यहां पर आप प्रकृति और बाघों को देख सकते हैं. यहां जाने के लिए सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च के बीच होता है.
जिम कॉर्बेट, उत्तराखंड
रामनगर के हार्ट में स्थित जिम कॉर्बेट बाघ देखने के लिए सबसे स्टीक जगह है. डाइवर्स वाइल्डलाइफ के लिए जिम कॉर्बेट घर है. यहां आप जंगल सफारी का भी आनंद ले सकते हैं. यहां आप जंगल के बीचों बीच रुकने के लिए रिजॉर्ट भी बुक करा सकते हैं. हालांकि इसके लिए आपको दो तीन दिन पहले बुकिंग करनी होगी. खुली जीप में जंगल सफारी का भी आनंद लिया दा सकता है.
सतपुड़ा, मध्य प्रदेश
पार्टनर के साथ कुछ बेहतरीन यादें बनाने के लिए सतपुड़ा एक आदर्श जगह हो सकती है. यहां का शांत वातावरण इसे घूमने के लिए बेस्ट ऑप्शन बनाता है. यह जगह सिर्फ वन्यजीव प्रेमियों के लिए ही नहीं बल्कि उससे कहीं अधिक है. बहती नदियों से लेकर खूबसूरत पहाड़ी इलाकों तक, जंगल और जमीन यहां का कोना-कोना खूबसूरत है.
नागरहोल, कर्नाटक
नागरहोल को अपना नाम नागा से मिलता है, जिसका अर्थ है सांप. यह 620 वर्ग किमी घना जंगल विभिन्न वन्यजीवों का घर है, और वनस्पतियों की दुर्लभ प्रजातियों से युक्त है. इस स्थान का मुख्य आकर्षण ब्लैक पैंथर है, जिसे बघिरा के नाम से जाना जाता है.
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान, राजस्थान
रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के शांत वातावरण में आप पार्टनर के साथ रोमांस का अनुभव कर सकते हैं. यहां आपको रॉयल बंगाल टाइगर देखने को मिलेगा. यहां आप जानवरों को चुपचाप झील का पानी पीते देख सकते हैं. रणथंभौर नेशनल पार्क में 10 जोन हैं और जोन 4 में बाघों की सबसे ज्यादा आबादी मौजूद है. अगर आप यहां जाते हैं तो सफारी करने का सबसे अच्छा समय अप्रैल से मई महीने के बीच है.