क्या पौधों को AC वाले कमरे में रख सकते हैं? जानिए ठंडी हवा का उन पर कैसा पड़ता है असर

AC कमरे की हवा को ठंडा करने के साथ-साथ उसकी नमी भी कम कर देता है. इससे हवा सूखी हो जाती है. जिन पौधों को ज्यादा नमी की जरूरत होती है, उनकी पत्तियां धीरे-धीरे मुरझाने लगती हैं. कई बार पत्तियों के किनारे भूरे हो जाते हैं और पौधे की बढ़त भी रुक सकती है.

Is Air Conditioning Bad For Plants?
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

घर में लगे पौधे न सिर्फ खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि वातावरण को भी ताजा और साफ रखने में मदद करते हैं. लेकिन आजकल ज्यादातर घरों में AC का इस्तेमाल होता है. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या AC वाले कमरे में पौधे रखना सही है या इससे पौधों को नुकसान हो सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं इसका सही जवाब...

AC की हवा का पौधों पर क्या असर पड़ता है
AC कमरे की हवा को ठंडा करने के साथ-साथ उसकी नमी भी कम कर देता है. इससे हवा सूखी हो जाती है. जिन पौधों को ज्यादा नमी की जरूरत होती है, उनकी पत्तियां धीरे-धीरे मुरझाने लगती हैं. कई बार पत्तियों के किनारे भूरे हो जाते हैं और पौधे की बढ़त भी रुक सकती है.

पौधों को AC के ठीक सामने न रखें
अगर AC की ठंडी हवा सीधे पौधों पर पड़ती है, तो उन्हें नुकसान हो सकता है. इससे पौधे तक पानी और जरूरी पोषक तत्व सही तरीके से नहीं पहुंच पाते. इसका असर उनकी पत्तियों पर दिखाई देने लगता है. इसलिए पौधों को हमेशा ऐसी जगह रखें, जहां AC की हवा सीधे उन पर न लगे.

कमरे में नमी बनाए रखना जरूरी है
ज्यादातर इंडोर पौधों को हल्की नमी वाला वातावरण पसंद होता है. AC चलने से कमरे की नमी कम हो जाती है. ऐसे में कमरे में पानी से भरा एक बड़ा बर्तन रख सकते हैं. कई पौधों को एक साथ रखने से भी उनके आसपास नमी बनी रहती है. जरूरत हो तो ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

नाजुक पौधों की ज्यादा देखभाल करें
फूल वाले पौधे और छोटे इंडोर पौधे सूखी हवा से जल्दी प्रभावित होते हैं. उनकी पत्तियां सूख सकती हैं और फूल या कलियां आना भी कम हो सकता है. अगर ऐसा दिखे, तो सुबह AC बंद करके पत्तियों पर हल्का पानी छिड़कें. पत्तियां सूखने के बाद ही AC दोबारा चालू करें. छोटे पौधों को कांच के जार या ग्लास कवर से ढककर रखने से उनके आसपास नमी बनी रहती है और वे ठंडी हवा से भी बचे रहते हैं.

सही पौधा चुनें और इन बातों का रखें ध्यान
हर पौधे की जरूरत अलग होती है. इसलिए पौधा खरीदने से पहले यह जरूर जान लें कि उसे कितनी नमी और किस तरह का तापमान चाहिए. अगर आपके घर में ज्यादातर समय AC चलता है, तो ऐसे पौधे चुनें जो सूखी हवा और बदलते तापमान को आसानी से सहन कर सकें. साथ ही मिट्टी को पूरी तरह सूखने न दें, जरूरत से ज्यादा पानी भी न डालें. अगर पत्तियां पीली पड़ने लगे, सूखने लगे या पौधा बढ़ना बंद कर दे, तो उसकी जगह या देखभाल का तरीका बदल दें.

ये भी पढ़ें: 

 

Read more!

RECOMMENDED