नॉनवेज खाना भूल जाएंगे जब बनाएंगे कटहल की ये खास रेसिपी, नोट करें सीक्रेट मसाला

कटहल की ये सब्जी खा कर कोई नहीं बोल पाएगा कि ये वेज नहीं है. इसका स्वाद नॉनवेज जितना ही टेस्टी होगा. एक बार इस रेसिपी को घर पर बना कर जरूर ट्राय करें.

कटहल की नॉनवेज रेसिपी
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:30 PM IST

अगर आप रोज-रोज नॉनवेज खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जिसमें वही स्वाद, और वही रिचनेस हो, तो कटहल की यह स्पेशल रेसिपी आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट है. कटहल को शाकाहारियों का वेज मीट कहते हैं, और इस रेसिपी को एक बार ट्राय किया, तो इसे बार-बार बनाने का मन करेगा.

यह रेसिपी थोड़े मसालों, धीमी आंच और देसी तरीकों से तैयार होती है, इसलिए इसका स्वाद नॉनवेज ग्रेवी जैसा खाने में लगता है.

शुरुआत करें कटहल फ्राय करने से
सबसे पहले कटहल को फ्राय करना जरूरी है, ताकि उसका कच्चापन निकल जाए और वह मसालों को अच्छे से पकड़ सके. इसके लिए एक कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें.
कटहल के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राय कर लें. फ्राय होने के बाद उसे एक बर्तन में करके अलग रख दें.
फ्राय किया हुआ कटहल मसाले में जल्दी पकता है और स्वाद दोगुना हो जाता है.

कटहल का दूसरा स्टेप
अब प्रेशर कुकर लें और इसमें थोड़ा तेल डालें. तेल गर्म होते ही इसमें नीचे लिखे खड़े मसाले डालना शुरू करें. यही मसाले कटहल को शानदार खुशबू और फ्लेवर देंगे.

मसालों के नाम
बड़ी इलायची
दालचीनी
जीरा
काली मिर्च
लाल मिर्च
तेज पत्ता
जावित्री
तेज पत्ता
और लौंग
इन सभी मसालों को तेल में डालकर कुछ सेकंड भुनने दें. मसालों से जब खुशबू आने लगें, तभी अगला कदम शुरू करें.

अदरक, लहसुन, और मिर्च का तड़का
अब स्वाद का सबसे बड़ा हिस्सा आता है ताजे मसाले.
इसके लिए अदरक, लहसुन और हरी मिर्च, इन तीनों को कूटकर डालें. कूटा हुआ मसाला स्वाद को और भी देसी और गाढ़ा बनाता है. इसे 1 से 2 मिनट तक भूनें ताकि इसका कच्चापन खत्म हो जाए.

प्याज को भुने
अगर आप 1 किलो कटहल बना रहे हैं, तो 250 ग्राम प्याज लें. प्याज को सुनहरा होने तक भूनें. ध्यान रखें कि प्याज अच्छी तरह गलकर मसालों में मिल जाए. जितना बढ़िया प्याज भुनेगा, उतनी ही गाढ़ी और स्वादिष्ट ग्रेवी बनेगी.

सूखे मसालों का जादू
अब बारी है मुख्य मसालों की, जिसके लिए आपको चाहिए हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और नमक. इन सबका पाउडर डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें. बीच-बीच में थोड़ा-सा पानी डालते रहें ताकि मसाले जलें नहीं. जब मसाले तेल छोड़ने लगें, समझ जाएं कि यह बिल्कुल तैयार हैं.

कटहल को मसालों में पकाएं
अब पहले से भुना हुआ कटहल मसाले में डालें. कटहल को मसालों में अच्छे से मिलाएं और 4 से 5 मिनट तक पकने दें ताकि स्वाद पूरी तरह उसमें घुस जाए.

पानी डालें और कुकर में पकाएं
अब अपनी ग्रेवी की जरूरत के अनुसार पानी डालें. कुकर का ढक्कन लगाएं और 2 सीटी आने तक अच्छे से पकाएं. सीटियां आने के बाद कुकर को ठंडा होने दें.

आखिरी टच 
कुकर खुलने के बाद ऊपर से ताजा धनिया डालें. गरमागरम कटहल को स्टीम्ड राइस या चपाती के साथ परोसें. यकीन मानिए स्वाद इतना दमदार होगा कि आप कुछ देर के लिए नॉनवेज को भूल जाएंगे.

ये भी पढ़ें 

 

Read more!

RECOMMENDED