Advertisement

इनफ्लुएंसर ने गाड़ी रोककर लोगों को बांटी मुफ्त शराब, पीने के लिए भागे-भागे आए लोग, पुलिस ने दबोचा

जयपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर भले ही सख्ती हो लेकिन एक इनफ्लुएंसर ऐसा है जो खुलेआम वाहन चालकों को शराब परोस रहा है. हैरान कर देनी वाली बात यह है कि वाहन चालक भी गाड़ी चलाते हुए जाम छलका भी रहे है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

alcohol
gnttv.com
  • जयपुर,
  • 11 जून 2025,
  • अपडेटेड 2:50 PM IST
  • एकादशी पर लोगों को बांटी थी शराब
  • जयपुर की सड़कों पर 'छलकते जाम'

जयपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने पर भले ही सख्ती हो लेकिन एक इनफ्लुएंसर ऐसा है जो खुलेआम वाहन चालकों को शराब परोस रहा है. हैरान कर देनी वाली बात यह है कि वाहन चालक भी गाड़ी चलाते हुए जाम छलका भी रहे है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा इनफ्लुएंसर सचिन सेन है, जो अपने साथियों के साथ सरेआम बीच सड़क वाहन रुकवाकर शराब बांट रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है.

एकादशी पर लोगों को बांटी थी शराब
जानकारी के अनुसार घटना मानसरोवर इलाके के बी-टू बाईपास की है, जहां एकादशी के पवित्र दिन पर जहां लोग पेय पदार्थ पिलाकर पुण्य कमा रहे थे, वही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर सचिन सेन उर्फ लप्पू सचिन ने तो हद ही पार कर दी. लप्पू सचिन ने शराब के ठेके से पहले शराब खरीदी और उसके बाद शराब के कार्टून को गाड़ी में डाल मुख्य सड़क पर जा पहुंचा. इसके बाद चाहें कार वाला हो या ऑटो वाला फिर चाहें बाइक वाला ही क्यों ना हर किसी को गिलास में शराब परोसने लगा. यही नहीं किसी किसी को तो बोतल तक थमा दी और वाहन चालक भी खुल्लमखुला शराब के नशे में वाहन चलाते निकल लिए. यहां तक की शराब के साथ-साथ चकना भी खाने को दिया.

वायरल होने के बाद दिए गए जांच के आदेश
मामले को लेकर इनफ्लुएंसर सचिन सेन ने बताया कि वो भी श्याम बाबा का भक्त है लेकिन उसने राहगीरों को पूछ कर एंटरटेनमेंट के लिए ऐसा वीडियो बनाया. साथ ही सफाई देते हुए कहा कि बोतल में शराब नहीं बल्कि जूस भरा हुआ था लेकिन बोतल के ढक्कन खोलकर सीधे गिलास में शराब डालते हुए वीडियो पर चुप्पी साध ली और गलती मानने के बजाय उस पर पर्दा डालने लगा.

वहीं मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रथम यातायात योगेश दाधीच ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर उन्होंने जांच के आदेश दिए है, इसको लेकर डीसीपी द्वारा एक टीम बनाई गई है. जो लोकेशन और वीडियो एक्सेस के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है और जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे.

पुलिस ने किया गिरफ्तार
हालांकि इस मामले में सचिन सेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके साथ उसके 6 अन्य साथियों को भी पुलिस ने पकड़ा है, जिन्होंने सचिन के साथ मिलकर जयपुर की सड़कों पर वाहन चालकों को शराब परोसी थी. जिसके बाद वाहन चालक जाम छलकाते हुए अपने वाहनों को दौड़ा रहे थे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया तब जाकर पुलिस ने इन्हें पकड़ा और कान पकड़कर माफी भी मंगवाई.

-विशाल शर्मा की रिपोर्ट

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement