आजकल वजन कम करने के लिए लोग जिम में घंटों मेहनत करते हैं. लेकिन जापान में एक ऐसी वॉकिंग तकनीक काफी लोकप्रिय हो रही है, जो आसान होने के साथ-साथ वजन घटाने में भी मददगार मानी जाती है. इसका नाम 3-3-3 वॉकिंग मेथड है. अच्छी बात यह है कि इसे करने के लिए किसी जिम या खास उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती.
क्या है 3-3-3 वॉकिंग मेथड?
इस तरीके में पहले 3 मिनट आराम से धीमी चाल में चलना होता है. इसके बाद 3 मिनट तेज गति से वॉक करनी होती है. इस पूरे क्रम को 3 बार दोहराया जाता है. यानी सिर्फ 18 मिनट में एक प्रोसेस खत्म हो जाता है. शोध में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से तेज और धीमी चाल के बीच बदलाव करते हुए चलते हैं, उनकी फिटनेस, ब्लड प्रेशर और शरीर की बनावट में सकारात्मक सुधार देखने को मिलता है.
रिसर्च में क्या सामने आया?
यह तरीका जापान में हुई इंटरवल वॉकिंग ट्रेनिंग (IWT) पर आधारित है. रिसर्च में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से तेज और धीमी चाल के बीच बदलाव करते हुए चलते हैं, उनकी फिटनेस बेहतर होती है. साथ ही ब्लड प्रेशर और शरीर की बनावट में भी सुधार देखा गया. हालांकि जिन लोगों को दिल की बीमारी या जोड़ों से जुड़ी समस्या है, उन्हें इसे शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
किन लोगों के लिए फायदेमंद?
यह वॉकिंग मेथड लगभग हर उम्र के लोगों के लिए अच्छा माना जाता है. खासकर वे लोग जो लंबे समय से कोई एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं, वे इसे आसानी से शुरू कर सकते हैं. 40 साल से अधिक उम्र के लोग भी इसे अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं. हालांकि, जिन लोगों को दिल या जोड़ों से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें शुरुआत करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. डॉक्टर सप्ताह में कम से कम 5 दिन इस वॉकिंग रूटीन को अपनाने की सलाह देते हैं. यदि इसे लगातार 8 से 12 सप्ताह तक किया जाए, तो फिटनेस, ऊर्जा के स्तर और वजन में सकारात्मक बदलाव महसूस किए जा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: