scorecardresearch

NEET 2026 छात्रों के लिए बड़ी राहत! रेलवे ने चलाईं एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट, समय और स्टॉपेज की पूरी लिस्ट

NEET 2026 Special Train: नीट (NEET) परीक्षा-2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा दिनांक 21 जून 2026 को विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया गया है.

NEET 2026 Special Train NEET 2026 Special Train

नीट (NEET) एग्जाम के परीक्षार्थियों के लिए भारतीय रेलवे द्वारा अलग-अलग रेल रूट पर एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी मे नीट (NEET) परीक्षा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा विशेष अनारक्षित रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है. ताकि परीक्षार्थी सुविधाजनक तरीके से अपने एग्जाम सेंटर तक पहुंच सकें. इसी क्रम में रेलवे ने लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और पटना रेल रूट पर एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उत्तर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने बताया कि नीट (NEET) परीक्षा-2026 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के लिए उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल द्वारा दिनांक 21 जून 2026 को विशेष अनारक्षित परीक्षा स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया गया है. उन्होंने आगे बताया कि उत्तर रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेनों की स्थिति NTES ऐप, रेलवे हेल्पलाइन 139, तथा नजदीकी स्टेशन से अवश्य सत्यापित कर लें.

यहां देखें लिस्ट-
गाड़ी संख्या 04206: लखनऊ–वाराणसी जं. एग्जाम स्पेशल - अयोध्या कैंट मार्ग से चलाई जाने वाली यह विशेष रेलगाड़ी दिनांक 21.06.2026 को लखनऊ स्टेशन से सायं 17:55 बजे प्रस्थान करेगी. गाड़ी में कुल 11 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे.यह रेलगाड़ी बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईगंज ,अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर एवं जफराबाद स्टेशनों पर ठहरेगी.

गाड़ी संख्या 04202: लखनऊ–प्रयागराज संगम एग्जाम स्पेशल ट्रेन - रायबरेली–ऊंचाहार मार्ग से चलाई जाने वाली
यह विशेष रेलगाड़ी दिनांक 21.06.2026 को लखनऊ स्टेशन से सायं 17:45 बजे प्रस्थान करेगी.इस गाड़ी में कुल 14 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे.यह रेलगाड़ी बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, लक्ष्मणपुर, ऊंचाहार, परियावां कालाकांकर रोड, गढ़ी मानिकपुर, कुंडा हरनामगंज, रामचौरा रोड, फाफामऊ तथा प्रयाग जं. स्टेशनों पर ठहरेगी.

गाड़ी संख्या 04208: वाराणसी जं.–पटना जं. एग्जाम स्पेशल ट्रेन - पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं मार्ग से चलाई जाने वाली यह विशेष रेलगाड़ी दिनांक 21.06.2026 को वाराणसी जं. से सायं 17:45 बजे प्रस्थान करेगी.गाड़ी में कुल 12 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे.यह रेलगाड़ी पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर एवं पटना जं. स्टेशनों पर ठहरेगी.

ये भी पढ़ें: