Advertisement

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा...विरोध करने पर करने लगी मारपीट, पति बोला- मुझे नींद की दवा देकर प्रेमी को बुलाती थी

चिरगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी 24 जून को मध्यप्रदेश के भांडेर निवासी युवती से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के करीब दो-तीन सप्ताह बाद उसे पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा.

पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
प्रमोद कुमार गौतम
  • झांसी ,
  • 25 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:01 PM IST
  • पति ने पत्नी को प्रेमी संग पकड़ा
  • शादी के बाद से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

झांसी में शादी के करीब डेढ़ महीने बाद एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. पति का आरोप है कि पत्नी शादी के कुछ समय बाद से ही उसे नींद की दवा देने लगी थी, ताकि वह अपने प्रेमी से बात कर सके. 23 तारीख को जब वह घर पहुंचा तो उसने पत्नी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा. आरोप है कि विरोध करने पर पत्नी ने उसके हाथ पकड़ लिए, जबकि उसके प्रेमी ने मारपीट करते हुए गला दबाने की कोशिश की. मामले की शिकायत लेकर पति अपने माता-पिता के साथ झांसी के SSP कार्यालय पहुंचा और पुलिस से कार्रवाई की मांग की. उसने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है.

24 जून को हुई थी शादी
चिरगांव थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी शादी 24 जून को मध्यप्रदेश के भांडेर निवासी युवती से हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के करीब दो-तीन सप्ताह बाद उसे पत्नी के व्यवहार पर शक होने लगा. पति का आरोप है कि पत्नी उसे चाय, दूध या खाने में नींद की दवा मिलाकर देने लगी थी. दवा लेने के बाद उसकी तबीयत खराब होती और उसे ज्यादा नींद आने लगती थी. इसके बाद उसे शक हुआ कि खाने-पीने की चीजों में कुछ मिलाया जा रहा है.

 

मोहल्ले वालों ने युवक के आने की जानकारी दी
पति के मुताबिक, 19 तारीख को मोहल्ले के लोगों ने उसे बताया कि उसकी पत्नी से मिलने एक युवक घर आया है. उसने पत्नी से इस बारे में पूछा, लेकिन पत्नी ने किसी युवक के घर आने से इनकार कर दिया. इसके बाद 23 तारीख को पति को फिर युवक के घर आने की जानकारी मिली. वह तुरंत घर पहुंचा और गेट खोलकर अंदर गया. पति का दावा है कि वहां उसने पत्नी और युवक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया.

 

विरोध करने पर मारपीट और गला दबाने का आरोप
पति के मुताबिक, दोनों को साथ देखकर उसने विरोध किया. इसी दौरान पत्नी के कथित प्रेमी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि पत्नी ने उसके हाथ पकड़ लिए और युवक ने उसका गला दबाने की कोशिश की. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे बचाया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. पति ने कहा कि उसे अब अपनी जान का खतरा है. उसने पुलिस से मामले में कार्रवाई करने और सुरक्षा देने की मांग की है. मामले में मोंठ क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस को प्रार्थना पत्र भी मिला है. मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement