scorecardresearch

कोलंबो टेस्ट जीता तो WTC प्वाइंट्स टेबल में बांग्लादेश को पीछे छोड़ सकता है भारत, जानें पूरा समीकरण

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट खेला जा रहा है. अगर टीम इंडिया इस टेस्ट मैच में जीत हासिल करती है तो WTC प्वाइंट्स टेबल पर इसका बड़ा असर होगा. टीम इंडिया की पॉजिशन बेहतर हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं कि WTC प्वाइंट्स टेबल में क्या बदलाव होगा?

Advertisement
Team India (Photo/PTI) Team India (Photo/PTI)

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट में कोलंबो में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने सीरीज का पहला टेस्ट मैच जीत लिया है और दूसरे टेस्ट मैच में भी दबदबा बनाए हुए है. देवदत्त पडिक्कल की शतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने पहली पारी में 400 से ज्यादा का स्कोर खड़ा कर लिया है. अगर दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को जीत मिलती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वाइंट्स टेबल में इसका जदरदस्त फायदा मिलेगा. चलिए आपको बताते हैं कि दूसरा टेस्च मैच जीतने पर टीम इंडिया को प्वाइंट्स टेबल में क्या फायदा होगा.

टीम इंडिया को मौजूदा स्थिति-
श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद टीम इंडिया की WTC प्वाइंट्स टेबल में स्थिति मजबूत हुई है. हालांकि अभी भी भारत 5वें नंबर पर ही है. टीम इंडिया का पाइंट्स परसेंटेज 53.33 है. भारत के खाते में कुल 64 अंक हैं. टीम इंडिया अब तक 10 मैचों में 5 में जीत हासिल की है. जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है. एक टेस्ट मैच ड्रॉ रहा है.

WTC प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम है. जबकि दूसरे नंबर साउथ अफ्रीका का कब्जा है. तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है और चौथे नंबर पर बांग्लादेश की टीम है. बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में हराया था. जबकि दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रनों से हराया है. बांग्लादेश का 55.56 फीसदी अंक है.

कोलंबो टेस्ट में जीत का क्या होगा फायदा?
टीम इंडिया अगर कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को हरा देती है तो उसके खाते में 57.57 फीसदी अंक हो जाएंगे. इस तरह से टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी प्वाइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर आ जाएगी, क्योंकि टीम इंडिया के अंक बांग्लादेश ज्यादा हो जाएंगे. हालांकि टीम इंडिया को इस बात का ध्यान रखना होगा कि स्लो ओवर रेट या फिर आईसीसी किसी तरह से जुर्माना ना लगाए. अगर भारत के अंक में कटौती होती है तो इसका फायदा बांग्लादेश को हो सकता है.

WTC प्वाइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति-
मौजूदा समय में WTC प्वाइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की टीम 80 फीसदी अंकों के साथ पहले नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया ने 10 मैच खेले है, जिसमें से 8 मैचों में जीत मिली है. जबकि 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम है. जिसके 75 फीसदी अंक हैं. साउथ अफ्रीका ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में जीत मिली है, जबकि एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है. टेबल में तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड की टीम है. न्यूजीलैंड के 72.22 फीसदी अंक हैं. न्यूजीलैंड ने 6 मैचों में 4 में जीत हासिल की है. जबकि एक में हार का सामना करना पड़ा है. चौथे नंबर पर मौजूद बांग्लादेश की टीम ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में जीत हासिल की है और 2 में हार का सामना करना पड़ा है. बांग्लादेश के 55.56 फीसदी अंक हैं. प्वाइंट्स टेबल में टीम इंडिया 5वें नंबर पर है. टीम ने 10 मैच खेले हैं, जिसमें 5 में जीत मिली है और 4 में हार का सामना करना पड़ा है.

ये भी पढ़ें: