How to Make Kachha Aloo Dosa: सिर्फ 20 मिनट में कच्चे आलू से बनाएं कुरकुरा टेस्टी डोसा, जानें रेसिपी

आपने डोसा तो बहुत खाया होगा, लेकिन कच्चे आलू का डोसा सबसे खास है. इसे नहीं खाया तो आप एक स्वादिष्ट रेसिपी से दूर हैं. कच्चे आलू से 20 मिनट में कुरकुरा टेस्टी डोसा बना सकते हैं. चलिए घर पर इस खास डोसा को बनाने का तरीका बताते हैं.

Kachhe Aloo Ka Dosa
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:04 PM IST

कई लोगों को डोसा खाना पसंद होता है, लेकिन इसके लिए वो दुकान की तरफ से दिखते रहते हैं. आप घर पर भी एक स्पेशल डोसा बना सकते हैं. आपने कच्चे आलू और आटे वाला डोसा खाया है? कच्चे आलू और आटे से कुरकुरा डोसा बनाना बेहद आसान है. चलिए इसे बनाने की रेसिपी बताते हैं.

कैसे तैयार करें आलू?
इसे बनाने के लिए एक बड़े आकार का कच्चा आलू छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें. आलू को पानी में डालकर धोने से उसका स्टार्च निकल जाता है. इसके बाद आलू को मिक्सर जार में डालकर हरी मिर्च, अदरक, जीरा, लहसुन और दही के साथ महीन पीस लें.

कैसे तैयार करें बैटर?
डोसे का बैटर तैयार करने के लिए एक कप गेहूं का आटा, एक चौथाई कप सूजी और दो चम्मच बेसन मिलाएं. इसमें आलू और दही का पेस्ट डालकर पानी के साथ गाढ़ा घोल बना लें. बैटर को फेंटने से उसमें हवा भर जाती है, जिससे डोसा हल्का और कुरकुरा बनता है. बैटर को 10 मिनट तक रखें और फिर नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर तुरंत डोसा बना लें.

कैसे बनाएं डोसा?
डोसा बनाने के लिए तवे को अच्छे से गर्म करें. तवे पर बैटर डालकर गोल-गोल फैला लें. जब डोसा ऊपर से सूखने लगे, तो उस पर थोड़ा तेल ग्रीस करें. डोसे को तब तक सेंकते रहें, जब तक वह हल्का ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाए. आलू के स्टार्च से डोसे में अच्छा रंग और कुरकुरापन आता है.

चटनी का इस्तेमाल-
डोसे के साथ नारियल और भुने चने की चटनी इस्तेमाल कर सकते हैं. चटनी में नारियल, हरी मिर्च, अदरक, करी पत्ते, हरा धनिया, नमक और दही मिलाकर पीस लें. चटनी को तड़का देने के लिए तेल में राई, लाल मिर्च और करी पत्ते डाल सकते हैं. यह चटनी डोसे के स्वाद को और बढ़ा देती है.

कैसे परोसें डोसा?
डोसे को तुरंत बनाकर परोसना चाहिए, क्योंकि देर तक रखने पर यह मुलायम हो जाता है. इसे चटनी के साथ परोसें और मसाला डोसा का स्वाद बिना मसाले के लें. यह रेसिपी झटपट तैयार होती है और बेहद स्वादिष्ट होती है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED