Advertisement

Katihar News: वर्दी में देवदूत! रेल यात्री को आया हार्ट अटैक, RPF की महिला SI ने CPR देकर बचाई जान, हर तरफ हो रही चर्चा

कटिहार रेलवे स्टेशन पर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल देखने को मिली. एक रेल यात्री को अचानक हार्ट अटैक आ गया. ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई. ड्यूटी पर तैनात RPF की महिला SI ने CPR देकर इस यात्री की जान बचाई. यहां आप पूरा मामला जान सकते हैं. 

SI Sarika and her team saved a train passenger's life
बिपुल राहुल
  • कटिहार,
  • 09 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

आए दिन रेलवे स्टेशनों से रेल पुलिस के कामयाबी की खबरें आती रहती हैं, अब ऐसी ही खबर कटिहार रेलवे स्टेशन से आई है. यहां RPF की महिला SI ने एक रेल यात्री को नई जिंदगी दी है. 8 अक्टूबर 2026 को कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 से कोलकाता जोगबनी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में सफर कर रहे 50 वर्षीय मालदह (पश्चिम बंगाल) निवासी यात्री तेजस मंडल को अचानक हार्ट अटैक आ गया. उसकी सांसें रुक गईं. तेजस को कोलकाता जोगबनी एक्सप्रेस से इलाज के लिए जोगबनी जाना था.

और देवदूत बनीं SI सारिका
फ्लैटफॉर्म नंबर 2 पर RPF (Railway Protection Force) की SI (Sub Inspector) सारिका अपने 4 सदस्यीय टीम के साथ ड्यूटी कर रहीं थी. लोगों की भीड़ से घिरे हार्ट अटैक के शिकार तेजस मंडल को तड़पता देख रेल पुलिस टीम ने तुरंत एक्शन में आते हुए सबसे पहले तेजस मंडल को प्लेटफॉर्म पर लगे यात्रियों के बैठने के लिए बेंच पर लिटा दिया. इसके बाद देवदूत की तरह आई SI सारिका ने सबसे पहले उसे 2 मिनट तक CPR दिया और बांकी टीम के सदस्यों ने यात्री के शरीर में रक्त प्रवाह सुचारू रखने के लिए पूरे शरीर को रगड़ना शुरू कर दिया. काफी मशक्कत के बाद तेजस मंडल की सांस वापस आई. इसके बाद हरकत में आई रेल प्रशासन और पुलिस ने तत्काल तेजस को और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया. वहां इलाज के बाद तेजस मंडल की स्थिति बेहतर है और खतरे से बाहर है. RPF की टीम ने तेजस मंडल के घर उनके परिजन को सूचना दे दिया है. जल्द उनके परिजन कटिहार पहुंच जाएंगे.

2 मिनट तक CPR और बच गई जान
सारिका ने पूरी घटना को बताते हुए कहा कि यात्री और स्टाफ के द्वारा एक यात्री को हार्ट स्ट्रोक आने की सूचना मिलते ही हमने तुरत पहुंचकर CPR दिया. आगे उनके मेडिकल एग्जामिनेशन और मेडिकल हेल्प के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया. इलाज के बाद उनकी स्थिति अभी नॉर्मल है. 2 मिनट तक CPR देने के बाद यात्री को सांस आई थी. उन्होंने बताया कि जब हमारी इनिशियल ट्रेनिंग होती है तब उस समय बताया और दिखाया जाता है कि कैसे CPR दिया जाता है. SI सारिका के साथ ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल SK YADAV ने भी पेसेंट को CPR दिए जाने और उसके हाथ वैगेरह को मलने की बात कही. SI सारिका ने ड्यूटी के अलावा इंसानियत का मिशाल देते हुए तेजस को CPR देकर उसकी जान को बचा लिया. इस बात को लेकर कटिहार रेलमंडल में SI सारिका की चाहुओर चर्चा हो रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Advertisement