Kheer Mohan Recipe: घर पर कैसे बनाएं खास मिठाई खीर मोहन, लाजवाब होता है स्वाद

आपने बहुत सी मिठाइयां खाई होंगी. कई का स्वाद भी शानदार होगा. लेकिन क्या आपने खीर मोहन मिठाई खाई है. इसका स्वाद लाजवाब होता है. चलिए इस स्पेशल मिठाई को घर पर बनाने का तरीका बताते हैं.

Kheer Mohan Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST

किचन में पारंपरिक मिठाइयों का अपना अलग महत्व है.  आज एक ऐसी मिठाई के बारे में बताते हैं, जो सिर्फ चीनी और दूध से बनती है. इसका स्वाद बेहद लाजवाब होता है. इस मिठाई को खीर मोहन कहते हैं. इसे बनाना काफी आसान है. चलिए घर पर खीर मोहन बनाने का तरीका बताते हैं.

दूध से कैसे बनाएं छेना?
इस मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले 2 लीटर दूध लेते हैं और उसे उबालते हैं. जैसे ही दूध में एक उबाल आए तो गैस बंद कर दें. इसके बाद दूध को एक-दो मिनट के लिए ठंडा होने दें. इसके बाद सिरका और पानी का मिश्रण धीरे-धीरे दूध में डालकर उसे फाड़ा जाता है. चाहें तो नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. दूध फटने के बाद छेना और पानी अलग हो जाएगा. 

छेना को कपड़े से छानकर अलग कर लें. इसको पानी से अच्छी तरह से धुल लें, ताकि खट्टापन दूर हो जाए. इसे कुछ समय के लिए कपड़े के साथ लटका दें. इससे इसमें का पानी निकल जाता है और छेना सूख जाता है. इसके बाद इसे बर्तन में निकाल लें और मसलकर चिकना कर लें. इसमें थोड़ा कॉर्नफ्लोर मिलाकर आटा तैयार कर लें.

चाशनी में छेना के छोटे-छोटे गोले डालें-
इसके बाद एक कढ़ाई में चीनी डालकर उसे लो फ्लेम पर पिघलाएं. जिससे कैरामेल शुगर तैयार होती है. इसमें पानी और चीनी मिलाकर चाशनी तैयार कर लें. जब चाशनी में उबाल आने लगे तो छेना के छोटे-छोटे गोले बनाकर उमसें डाल दें. इसके बाद इन गोलों को ढककर एक-डेढ़ घंटे तक पकाएं, ताकि ये अंदर तक अच्छी तरह से पक जाएं और उसका रंग सुनहरा हो जाए. बीच-बीच में गर्म पानी डालते रहें. जब मिठाई पक जाए तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें. अब खास मिठाई खीर मोहन तैयार है और आप इसका स्वाद ले सकते हैं. ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इस मिठाई को घर-घर में पसंद की जाती है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED