कई बार ऐसा होता है कि बच्चों की अलग-अलग डिमांड होती है. कोई मैगी खाना चाहता है तो कोई मैकरोनी की डिमांड करता है. ऐसे में माता-पिता के सामने बड़ी मुसीबत हो जाती है कि किस बच्चे की फरमाइश पूरी की जाए और किसकी नहीं. अगर एक की मांग पूरी होती है तो दूसरा नाराज हो जाता है. लेकिन अब इस समस्या के समाधान के लिए एक अनोखी रेसिपी के बारे में बताते हैं. जिसमें मैगी और मैकरोनी दोनों का इस्तेमाल होगा. चलिए आपको चटपटी मैगी मैकरोनी रेसिपी के बारे में बताते हैं.
सेहत के साथ पसंद का भी ख्याल-
इस रेसिपी में मैगी और मैकरोनी को मिलाकर एक स्वादिष्ट और हेल्दी डिश तैयार की जाती है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले मैकरोनी को नमक और तेल के साथ उबाल लें. इसके बाद मैगी को भी उबालकर तैयार कर लें. दोनों को मिलाने से एक अनोखा स्वाद तैयार होता है, जो बच्चों को बेहद पसंद आता है.
रेसिपी में सब्जियों का भी इस्तेमाल-
इस रेसिपी को हेल्दी बनाने के लिए इसमें गाजर, हरी मटर, बीन्स, शिमला मिर्च, और टमाटर जैसी रंग-बिरंगी सब्जियों का इस्तेमाल करें. सब्जियों को हल्का भूनकर पकाएं, ताकि उसका स्वाद और पोषण बरकरार रहे. इसके साथ ही, मसालों में चिल्ली फ्लेक्स, पिज्जा सीज़निंग, और लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे डिश का स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
कुछ चीजों के इस्तेमाल से बढ़ा सकते हैं स्वाद-
इस रेसिपी में सेजवान चटनी और बटर का इस्तेमाल करें. जिससे इसका स्वाद और भी चटपटा हो जाता है. अगर आपके बच्चे तीखा पसंद नहीं करते हैं, तो आप इसे टोमेटो केचप से बदल सकते हैं. अंत में, बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसे सजा सकते हैं.
बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद-
यह रेसिपी बच्चों के लिए एक परफेक्ट डिश है, जो उनकी अलग-अलग फरमाइशों को पूरा करती है. इसे बनाना आसान है और यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर है. चटपटी मैगी मैकरोनी न केवल बच्चों को पसंद आती है, बल्कि यह परिवार के सभी सदस्यों के लिए एक परफेक्ट डिश है. इसे बनाने में समय भी कम लगता है और यह हर किसी के स्वाद को पूरा करती है.
ये भी पढ़ें: