अगर स्वादिष्ट और कुरकुरा स्नैक्स खाना पसंद करते हैं तो पत्ता गोभी के कबाब के अच्छा ऑप्शन कुछ भी नहीं हो सकता है. इसकी रेसिपी काफी आसान है. इसको बनाने के लिए भी काफी कम सामान की जरूरत होती है. इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. ये काफी स्वादिष्ट और कुरकुरा होता है.
पत्ता गोभी को अच्छी तरह से काट लें?
इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले ताजा पत्ता गोभी लेना चाहिए. इसके लिए सबसे पहले पत्ता गोभी के ऊपर की 2-3 परत हटा दें और उसे अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद गोभी को अच्छी तरह से काट लें. इसके बाद इसमें आधा चम्मच डाल दें और अच्छी तरह से मिला लें. इसके 20 मिनट के लिए रख दें. इससे पत्ता गोभी का एक्स्ट्रा पानी निकल जाता है. इसके बाद पत्ता गोभी को अच्छी तरह से दबाकर पानी निकाल लेना चाहिए और इसे अलग बर्तन में रख लेना चाहिए. ऐसा करने से ज्यादा बेसन नहीं लगता है और कबाब भी स्वादिष्ट होता है.
क्या-क्या डालना चाहिए?
अच्छी तरह से कट्टे हुए पत्ता गोभी में कटा हुआ हरा धनिया, आधा चम्मच गरम मसाला, हल्दी पाउडर और एक चम्मच चाट मसाला डालना चाहिए. इसमें 2 बारीक कटी हरी मिर्च और एक चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक भी मिला देना चाहिए. इसके बाद इसमें करीब आधा कटोरी बेसन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं.
कबाब को ज्यादा कुरकुरा बनाने के लिए इसमें 4 चम्मच चावल का आटा डालना चाहिए और 2 बड़े चम्मच अरारोट भी डालना चाहिए. अगर अरारोट उपलब्ध न हो तो उसकी जगह सूजी को पीसकर डाल सकते हैं.
मिक्स्चर को आकार दें?
इसके बाद इसमें स्वाद के मुताबिक नमक डालना चाहिए और इसे अच्छी तरह से मिला लेना चाहिए. अगर मिक्स्चर ज्यादा सूखा लगे तो उसमें 2-3 चम्मच पानी मिला सकते हैं. इसके बाद हाथों पर थोड़ा तेल लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे कबाब बनाना चाहिए. इसे गोल, चपटा या कटलेट के आकार में बना सकते हैं.
कैसे करें फ्राई?
एक कढ़ाई लें और उसमें तेल गर्म करें. मीडिया फ्लेम होना चाहिए. जब तेल गर्म हो जाए तो कबाब को एक-एक करके तेल में डालें और उसे अच्छी तरह से फ्राई करें. जब कबाब का रंग सुनहरा हो जाए तो उसे कढ़ाई से बाहर निकालें. इसे चटनी या सॉस के साथ परोस सकते हैं.
ये भी पढ़ें: