How To Freeze Curd: 15 मिनट में घर पर जमाएं दही, अपनाएं ये आसान ट्रिक

अगर खाने में दही मिल जाए तो स्वाद आ जाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप रात को दही जमाने के लिए रखते हैं, लेकिन सुबह पतली दही मिलती है. लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है, अब सिर्फ 15 मिनट में पूरी मलाईदार दही जमकर तैयार हो जाएगी. चलिए पूरी तरीका बताते हैं.

How To Freeze Curd
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

घर पर जब छोटा-मोटा प्रोग्राम होता है तो हम लोग घर पर ही दही जमा लेते हैं. लेकिन कई बार दही की वजह से रिश्तेदारों के सामने शर्मिंदगी उठानी पड़ती है. रात को दही जमने के लिए रखा जाता है, लेकिन पता चलता है कि सुबह में दही ठीक से जमी ही नहीं. दूध जैसी पतली दही जमी है. ऐसे में मन बहुत दुखी होता है. लेकिन अब घर में कोई छोटा-मोटा कार्यक्रम हो तो आप 15 मिनट में आसानी से दही जमा सकते हैं. एक तरफ मेहमान आएंगे, दूसरी तरफ आपकी दही जमकर तैयार हो जाएगी. चलिए पूरी प्रक्रिया बताते हैं.

दही के लिए कैसे तैयार करें दूध?
दही जमाने के इस आसानी प्रोसेस में सबसे पहले एक लीटर फुल क्रीम दूध लेते हैं. जब दूध में उबाल आने लगे तो गैस बंद कर दें और उसे थोड़ा ठंडा होने दें. एक बात का ध्यान रखना है कि दूध पूरी तरह से ठंडा नहीं होना चाहिए. दही जमाने के लिए दूध गुनगुने से थोड़ा ज्यादा गर्म होना जरूरी है.

सबसे अहम है जोरन का चुनाव-
दही जमाने के लिए सबसे अहम जोरन का दही चुनाव होता है. इसे जामन भी कहा जाता है. इसके लिए कई लोग पैकेज वाला दही भी इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर दही मलाईदार जमानी है तो हलवाई या घर पर जमी दही का इस्तेमाल जोरन के तौर पर करना चाहिए. माना जाता है कि खुला दही प्राकृतिक तरीके से जमता है और इसके जोरन से दही मलाईदार जमती है. एक लीटर दूध में करीब एक चम्मच दही या जामन डालकर अच्छी तरह मिलाना चाहिए.

15 मिनट में जमाएं दही-
नॉर्मल तरीके से दही जमाने के लिए रातभर दही जमाने वाले बर्तन को गर्म जगह पर रखना पड़ता है. लेकिन इस तरीके से कम समय में ही दही जम जाएगी. कम समय में दही जमाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही लेते हैं. उसमें पानी गर्म करते हैं. जब पानी उबलने लगे तो गैस बंद कर दें. इसके बाद दही वाले बर्तन को गर्म पानी में रख दें और ऊपर से ढक दें. 15 से 20 मिनट में दही जम जाएगी. अगर इस दही को आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दिया जाए तो यह और भी गाढ़ी हो जाती है.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED