गर्मी के मौसम में रिफ्रेशिंग डेजर्ट खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. गर्मी के मौसम में आम से बेहतर क्या हो सकता है? आम के अलग-अलग डिश बनते हैं. हम घरों में बनाते भी हैं. लेकिन क्या आपने कभी मैंगो चिया पुडिंग ट्राई किया है, ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है. इसके साथ ही ये हेल्दी भी होता है. इससे सेहत को फायदा भी होता है. अगर गर्मी में एक साथ हेल्दी और स्वादिष्ट मिल जाए तो क्या कहना? चलिए आपको मैंगो चिया पुडिंग घर पर बनाने का तरीका बताते हैं.
स्पेशल डिश बनाने के लिए क्या है जरूरी-
मैंगो चिया पुडिंग बहुत ही स्वादिष्ट होता है. ये सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है. चलिए आपको बताते हैं कि इसको बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होती है.
कैसे बनाएं मैंगो चिया पुडिंग?
सबसे पहले एक बर्तन में एक कप दूध डालते हैं. इसके बाद इसमें तीन चम्मच चिया सीड्स डालते हैं. इसके बाद इसमें आधा कप मैंगो पल्प का प्यूरी डालेंगे. एक चम्मच शहद डालेंगे. इसके बाद इसमें आधा चम्मच वनीला एसेंस डालेंगे. इसे नहीं भी डालेंगे तो चलेगा. इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिला लें. अगर मीठा बढ़ाना है तो इसमें चीनी भी मिला सकते हैं. इसके बाद इसे कुछ घंटे या फिर एक रात के लिए फ्रिज में रख दें. अब ये तैयार हो गया है. इसे गिलास में ले लें. इसके ऊपर थोड़ा आम पल्प का प्यूरी डालते हैं. इसमें ड्राई फ्रूट्स डाल देंगे तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा. ये खाने में काफी टेस्टी लगता है.
मैंगो चिया पुडिंग के फायदे-
मैंगो चिया पुडिंग में फाइबर, प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है. यह एक पौष्टिक डिश है. इसको खाने से पेट भरा रहता है. इसके साथ ही पाचन भी अच्छा होता है. स्किन में निखार आता है. गर्मी के मौसम में ये एक एनर्जी बूस्टर है. इसको खाने से आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे.
ये भी पढ़ें: