scorecardresearch

Muskmelon Juice Recipe:चिलचिलाती गर्मी और लू का पक्का इलाज! घर में 5 मिनट में बनाएं खरबूजे का ये ठंडा शरबत

बाहर की चिलचिलाती गर्मी में खरबूजे का शरबत सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. इसे पीने से लू और गर्मी से बचाव होता है. आज हम आपको इसका ही शरबत बनाना सिखाएंगे.

खरबूजे का शरबत खरबूजे का शरबत

गर्मी की दोपहर में जब धूप सिर पर चढ़कर बोलती है, तब कुछ ठंडा और ताजगी भरा पीने का मन अपने आप करता है. ऐसे में खरबूजे का शरबत आपके लिए एकदम परफेक्ट ऑप्शन है. यह स्वाद में मीठा और शरीर को तुरंत हाइड्रेट करने वाला देसी समर ड्रिंक है. अच्छी बात यह है कि इसको बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और घर की कुछ आसान चीजों से झटपट इस ड्रिंक को बनाया जा सकता है. खरबूजे की मिठास इसे बहुत टेस्टी बनाती है. 

क्यों खास है खरबूजे का शरबत
खरबूजा गर्मियों का ऐसा फल है, जिसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है. यही वजह है कि इसका शरबत शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाता है. तेज गर्मी, थकान और लू के मौसम में यह ड्रिंक राहत देने का काम करता है. साथ ही इसे पीने के बाद पेट भी ठंडक महसूस करता है.

खरबूजे का शरबत बनाने का तरीका
2 कप पका हुआ खरबूजा 
2 से 3 चम्मच चीनी या स्वादानुसार शहद
1 गिलास ठंडा पानी
4 से 5 बर्फ के टुकड़े
4 से 5 पुदीने की पत्तियां (ऑप्शनल)
एक चुटकी काला नमक

बनाने का आसान और ऑथेंटिक तरीका
सबसे पहले पके हुए खरबूजे को अच्छे से धोकर काट लें और उसके बीज निकाल दें. अब इसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें.

मिक्सर जार में खरबूजे के टुकड़े डालें. इसमें चीनी, और एक चुटकी काला नमक डाल दें. अब इसमें ठंडा पानी मिलाकर अच्छी तरह ब्लेंड करें.

जब यह पूरी तरह स्मूद हो जाए, तो चाहें तो इसे छान लें, लेकिन अगर आप इसका नेचुरल गूदा खाना पसंद करते हैं, तो बिना छाने भी सर्व कर सकते हैं.

अब गिलास में बर्फ डालें और ऊपर से तैयार शरबत भर दें. ऊपर से पुदीने की पत्तियां डालकर इसे और फ्रेश लुक दें.

सुबह बाहर निकलने से पहले या दोपहर के खाने के साथ इसे पीना सबसे अच्छा रहता है. तेज धूप से घर लौटने के बाद भी ताजगी के लिए आप इसे पी सकते हैं. कुल मिलाकर, खरबूजे का यह शरबत गर्मियों में स्वाद और राहत दोनों देने वाला ड्रिंक है.
 

ये भी पढ़ें