भिंडी की सब्जी हर किसी को पसंद नहीं आती है. लेकिन कई बार जब भिंडी की सब्जी अच्छी बनती है तो उसका स्वाद जुबां पर चढ़ जाता है और जो कभी इसे खाना पसंद नहीं करते थे, वो इसे चाव से खाने लगते हैं. ये सबकुछ भिंडी की सब्जी बनाने के तरीके के ऊपर निर्भर होता है. चलिए आपको भिंडी की सब्जी बनाने का शानदार तरीका बताते है, जिसके बाद आप भी भिंडी की सब्जी खाना शुरू कर देंगे.
बनाने से पहले भिंडी तैयार करना जरूरी-
भिंडी की सब्जी को स्वादिष्ट और चिपचिपेपन से मुक्त बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोना और सुखाना जरूरी है. भिंडी को 2 बार पानी से धोकर छलनी में रखकर सुखाना चाहिए. इसके बाद भिंडी को कपड़े से साफ कर लें, ताकि उसका बाहरी पानी पूरी तरह से सूख जाए. इसके बाद भिंडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इससे भिंडी जल्दी पकती है और स्वादिष्ट बनती है.
कैसे करें प्याज और पराठे का इस्तेमाल?
भिंडी की सब्जी में प्याज का इस्तेमाल सबसे अहम होता है. सही मात्रा में प्याज के इस्तेमाल से भिंडी की सब्जी का स्वाद बढ़ जाता है. जरूरत के मुताबक प्याज लें और उसको लंबा-लंबा काट लें. इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें साबुत जीरा, बारीक कटा हुआ लहसुन और प्याज डालकर पकाएं. प्याज को हाई फ्लेम पर पकाने से उसका मॉइश्चर कम हो जाता है, जिससे भिंडी में चिपचिपापन नहीं आता. हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और दूसरे मसालों का सही मात्रा में इस्तेमाल सब्जी को स्वादिष्ट बनाता है.
भिंडी को पकाने का प्रोसेस-
भिंडी को प्याज के साथ अच्छी तरह से मिक्स करके हाई फ्लेम पर पकाएं. इससे भिंडी का मॉइश्चर कम हो जाता है और चिपचिपापन खत्म हो जाता है. मसालों में नमक, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और आमचूर पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है. मसालों को भिंडी के साथ मिक्स करके लो फ्लेम पर पकाने से उनका स्वाद भिंडी में अच्छी तरह से समा जाता है.
10 मिनट में तैयार हो जाती है सब्जी-
सिर्फ 10 मिनट में भिंडी की सब्जी तैयार हो जाती है. इसे तवा रोटी के साथ खाना सबसे बेस्ट स्वाद देता है. इसे चावल और दाल के साथ खाने से भी शानदार स्वाद मिलता है.
ये भी पढ़ें: