Palak Pakoda Besan Curry Recipe: घर पर कैसे बनाएं पालक की बेसन वाली सब्जी? जानें रेसिपी

पालक की कई रेसिपी बनती है और लोग उसे खूब पसंद भी करते हैं. लेकिन क्या आपने पालक की बेसन वाली सब्जी का स्वाद लिया है? अगर नहीं लिये हैं तो चलिए आपको घर पर पालक की बेसन वाली सब्जी बनाने का तरीका बताते हैं. इसे बनाना काफी आसान है.

Palak Pakoda Besan Curry Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

पालक की सब्जी खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. अक्सर घरों में पालक की सब्जी बनती है. पालक की अलग-अलग तरह की सब्जी बनती है. इसमें आलू पालक, पालक पनीर, पालक दाल जैसी रेसिपी बनती है. लेकिन पालक की बेसन वाली सब्जी शायद ही आपने खाई होगी. इस रेसिपी को आसानी से घर पर बना सकते हैं. इस सब्जी का स्वाद लाजवाब होता है. चलिए आपको ग्रेवी वाली पालक-बेसन की सब्जी बनाने का तरीका बताते हैं.

अच्छी तरह से पालक का पेस्ट बनाएं-
इस सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले करीब 400 ग्राम ताजा पालक लेना चाहिए. पालक को अच्छी तरह से धो लेना चाहिए. कम से कम 3-4 बार अच्छी तरह से धोना चाहिए. इसके बाद एक बर्तन में 3 गिलास पानी गर्म करना चाहिए और उसमें पालक को करीब 4 मिनट तक उबालना चाहिए. इससे पालक नरम हो जाता है. इसके बाद पालक को निकालकर ठंडा कर लेते हैं. इसके बाद पालक को मिक्सर में 2 हरी मिर्च के साथ अच्छी तरह से पीस लेते हैं और पेस्ट बना लेते हैं.

इसके बाद पालक के पेस्ट में नमक और एक कप बेसन डालकर अच्छी तरह से मिला लेते हैं. इसको थोड़ा गाढ़ा कर लेते हैं. इसको 5 मिनट तक फेंटते हैं, ताकि बेसन फूल जाए. इसके बाद पालक- बेसन के घोल को अप्पे पैन में डालकर छोटे-छोटे बॉल्स बना लेते हैं. जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो उसे बाहर निकाल लें.

टमाटर-लहसुन का पेस्ट बनाएं- 
इसके बाद 2 टमाटर, 5-6 लहसुन की कलियां, एक अदरक का टुकड़ा लेते हैं और उसे मिक्सर में अच्छी तरह से पीसकर उसका पेस्ट बना लेते हैं. 

ग्रेवी बनाने का तरीका-
इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करते हैं. उसमें मसाले डालते हैं. उसमें सबसे पहले दालचीनी डालते हैं. उसके बाद उसमें इलायची और जीरा डालकर तड़का लगाते हैं. इसके बाद बारीक कटा हुआ प्याज डालते हैं. इसे अच्छी तरह से भुनते हैं. इसके बाद इसमें मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, नमक और कश्मीरी लाल मिर्च डालते हैं और इसे अच्छी तरह से भून लेते हैं. इसके बाद मिक्सर में पीसकर तैयार किया गया टमाटर-लहसुन-अदरक का पेस्ट इसमें डालते हैं और उसे अच्छी तरह से पकाते हैं.

कैसे तैयार करें पालक की बेसन वाली सब्जी?
जब ग्रेवी पूरी तरह से तैयार हो जाए तो उसमें तैयार पालक बॉल्स डालते हैं. इसमें एक चम्मच गरम मसाला डालते हैं और 5 मिनट तक पकाते हैं. इसके बाद कटा हुआ हरा धनविया इसमें छिड़क देते हैं. अब पालक की बेसन वाली सब्जी तैयार है. आप इसे परोस सकते हैं.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED