Mushroom Masala Recipe: भूल जाएंगे चिकन-मटन और पनीर, एक बार ऐसे बनाएं मशरूम की सब्जी

मशरूम की टेस्टी सब्जी बनाना सबको नहीं आता है. लेकिन ये काफी आसान है. इसके लिए मशरूम लें और उसको टुकड़ों में काट लें. मसालों में जीरा, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, हरी इलायची और दालचीनी का इस्तेमाल करना चाहिए.

Mushroom Masala Recipe
gnttv.com
  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:04 AM IST

अगर आप चिकन-मटन नहीं खाते हैं और पनीर नहीं खाना चाहते हैं तो उसका स्वाद मशरूम की सब्जी में ले सकते हैं. लेकिन इसके लिए मशरूम की सब्जी बनाने का एक अलग तरीका अपनाना पड़ेगा. ये रेसिपी उन लोगों के लिए भी है, जो मशरूम खाना पसंद नहीं करते हैं. एक बार इसे ट्राई करेंगे तो बार-बार खाने लगेंगे. इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. चलिए पूरी रेसिपी बताते हैं.

स्पेशल सब्जी के लिए क्या करें तैयारी?
मशरूम की स्पेशल सब्जी बनाने के लिए हम 400 ग्राम मशरूम लेते हैं. सबसे पहले इसे गुनगुने पानी से धो लेंगे. उसके बाद उसमें टुकड़ों में काट लेंगे. मसालों में जीरा, तेज पत्ता, सूखी लाल मिर्च, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्च, हरी इलायची और दालचीनी का इस्तेमाल करना है. प्याज, लहसुन और टमाटर को मोटा-मोटा काट लें. मसालों में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर लेना है.

कैसे बनाएं मशरूम की सब्जी?
सबसे पहले कुकर में तेल गर्म करें और उसमें साबुत मसालों को हल्का रोस्ट करें. इसके बाद प्याज और लहसुन को अच्छे से भून लें. इसके बाद टमाटर, नमक और पिसे हुए मसाले डालकर धीमी आंच पर पकाएं. इसके बाद आधा कप पानी डालकर कुकर में 2 सीटी लगाएं. सीटी लगने के बाद कटे हुए मशरूम और कसूरी मेथी को मसालों के साथ भून लें. मशरूम को लगातार चलाते हुए पकाएं, ताकि मसालों का फ्लेवर मशरूम में अच्छे से आ जाए. ग्रेवी के लिए पानी डालकर इसे एक मिनट तक बिना सीटी लगाए पकाएं. आखिर में हरा धनिया डालें. इसके बाद सब्जी तैयार हो जाएगी.

जरूर ट्राई करें ये रेसिपी-
इस रेसिपी में मसालों और ग्रेवी का टेक्सचर एकदम स्मूथ है. प्याज और टमाटर को भूनते समय मैश करे, ताकि ग्रेवी का टेक्सचर बेहतर हो. मशरूम मसाला का रंग और स्वाद इसे और भी आकर्षक बनाएगा. यह रेसिपी उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो जल्दी और स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं. बैचलर्स के लिए यह एक आसान विकल्प है. इसे एक बार जरूरी ट्राई करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:

 

Read more!

RECOMMENDED