ब्रेकफास्ट में पराठा, ब्रेड खाने से मन उब गया है तो आप नई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. आप वेजिटेबल रोल बना सकते हैं. इसका स्वाद भी शानदार होगा. इसे बनाना काफी आसान है और इसे घर पर भी बना सकते हैं. इसका स्वाद ठेले पर मिलने वाले वेज रोल जैसा ही होगा. चलिए वेज रोल को घर पर बनाने की रेसिपी बताते हैं.
कैसे तैयार करें रोटी?
इस रेसिपी में बिना डो लगाए, बैटर से रोटियां तैयार की जाती हैं. सबसे पहले 2 कप मैदा या आधा मैदा और आधा आटा लें. इसमें आधा चम्मच नमक और चीनी मिलाना चाहिए. चीनी से रोटियां सॉफ्ट बनती हैं. इसके बाद एक कप पानी और आधा कप दूध डालकर बैटर तैयार करें. बैटर को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसमें एक बड़ा चम्मच ऑयल या घी मिलाएं. नॉन-स्टिक पैन में बैटर डालकर डोसा की तरह फैलाएं और दोनों साइड से पकाएं.
स्टफिंग के लिए सब्जियों का इस्तेमाल-
स्टफिंग के लिए ताजी सब्जियां जैसे प्याज, शिमला मिर्च, गाजर और पत्ता गोभी का इस्तेमाल करें. सब्जियों को पतला-पतला काट लें, ताकि वे जल्दी पक सकें. मसाले में अदरक, लहसुन और हरी मिर्च का इस्तेमाल करें. इसके साथ ही चिल्ली पेस्ट, सीज़वान सॉस, टोमेटो सॉस और सोया सॉस मिलाकर स्टफिंग तैयार कर सकते हैं. सब्जियों को हाई फ्लेम पर पकाना चाहिए, ताकि वे पानी न छोड़ें और उनका क्रंच बना रहे.
रोल को फोल्ड और परोसने का तरीका-
रोल की रोटियों को हल्का बटर लगाकर गर्म किया जाता है. स्टफिंग को रोटी के सेंटर में रखा जाता है और ऊपर से पनीर और कच्चा प्याज डाला जाता है. रोटी को टाइट फोल्ड किया जाता है और बटर पेपर में लपेटा जाता है. बटर पेपर अतिरिक्त ऑयल को अब्जॉर्ब करता है और रोल को परोसने में मदद करता है.
स्वादिष्ट और हेल्दी स्नैक-
यह वेजिटेबल रोल रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है. इसे कम ऑयल में बनाया जा सकता है और यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. रोल को डीप फ्रिज में स्टोर करके बाद में भी इस्तेमाल किया जा सकता है. यह रेसिपी उन लोगों के लिए बेस्त है, जो कम समय में टेस्टी और हेल्दी स्नैक बनाना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: