Kathal Ki Sabji Recipe
Kathal Ki Sabji Recipe
होली का त्योहार रंगों के साथ खानपान के लिए भी जाना जाता है. इस खास मौके पर अलग-अलग रंगों का इस्तेमाल होता है. इसी तरह तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं. इस त्योहार पर सुबह के वक्त खास तौर पर कटहल की सब्जी बनाई जाती है. इस सब्जी का स्वाद काफी खास होता है. होली पर इसे खाकर मजा आ जाता है. ये कटहल की सब्जी चिकन-मटन को भी फेल करती है. इस रेसिपी में कटहल को उबालने, फ्राई करने और मसालों के साथ पकाने का तरीका बताते हैं. इसे बनाना काफी आसान है. चलिए इस खास रेसिपी के बारे में बताते हैं.
कटहल को कैसे उबालें?
इस रेसिपी में हम आधा किलोग्राम देसी कटहल को बनाने का तरीका बताते हैं. सबसे पहले देसी कटहल को छीलकर पानी से धो लेना चाहिए. इसे प्रेशर कुकर में डेढ़ गिलास पानी डालकर एक सीटी आने तक उबालना चाहिए. उबालने के बाद कटहल को पानी से निकालकर फ्राई करना चाहिए. फ्राई करने के लिए कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और कटहल को हल्दी और नमक के साथ 3-4 मिनट तक भून लें.
कैसे तैयार करें ग्रेवी?
सब्जी के लिए मसालों में धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, मीट मसाला, और खड़े मसाले जैसे तेज पत्ता, बड़ी इलायची, दालचीनी, लौंग, और जायफल का इस्तेमाल करें. प्याज को लंबी स्लाइस में काटकर अदरक और लहसुन के साथ भूनकर ग्रेवी तैयार करें. मसालों को भूनने के बाद पानी डालकर ग्रेवी को अच्छी तरह से पकाएं.
कुकर में एक सीट तक पकाना चाहिए-
फ्राई किए हुए कटहल को ग्रेवी में डालकर मीडियम फ्लेम पर एक सीटी आने तक पकाया चाहिए. इस रेसिपी में टमाटर और कश्मीरी लाल मिर्च का इस्तेमाल नहीं किया गया है. इसके बावजूद ग्रेवी का रंग और स्वाद बेहतरीन होगा. पकने के बाद सब्जी को अच्छे से मिलाकर परोसना चाहिए.
इस सब्जी का स्वाद इतना लाजवाब होगा कि इसे खाने वाला हर व्यक्ति ने इसकी तारीफ करेगा. इसे चिकन और मटन के विकल्प के रूप में देखा जा सकता है. यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है. कटहल की सब्जी को एक बार जरूर ट्राई करें.
ये भी पढ़ें: