Jalebi Recipe
Jalebi Recipe
जलेबी एक फेमस भारतीय मिठाई है. ये लोगों के दिलों में खास जगह रखती है. स्वादिष्ट जलेबी खाकर मजा आ जाता है. स्वादिष्ट और कुरकुरा जलेबी बनाना काफी आसान है. इसे घर पर भी बना सकते हैं. इसमें मैदा, दही और चीनी का इस्तेमाल होता है. चलिए आपको घर पर जलेबी बनाने का सही तरीका बताते हैं.
जलेबी बनाने का प्रोसेस-
इस रेसिपी में एक कप मैदा, एक चौथाई कप खट्टा दही और एक चौथाई छोटी चम्मच फूड कलर का इस्तेमाल करना चाहिए. बैटर तैयार करने के लिए एक कप पानी धीरे-धीरे मिलाना चाहिए, ताकि कोई लम्स न बने. खट्टे स्वाद के लिए नींबू का रस भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैसे तैयार करें चाशनी?
चाशनी बनाने के लिए डेढ़ कप चीनी और एक कप से थोड़ा कम पानी लें. इसमें एक छोटी चम्मच नींबू का रस या एक टेबलस्पून दूध मिलाया जाता है, ताकि चाशनी क्लियर बने और ठंडी होने पर भी जमने न पाए. चार हरी इलायची का इस्तेमाल फ्लेवर बढ़ाने के लिए किया जाता है. चाशनी को मीडियम फ्लेम पर 8 से 10 मिनट तक पकाना चाहिे. इसकी कंसिस्टेंसी हनी जैसी होनी चाहिए.
जलेबी फ्राई करने का प्रोसेस-
जलेबी बनाने के लिए बैटर में एक छोटी चम्मच बेकिंग सोडा मिलाना चाहिए. इसे केचप की बोतल या दूध के पैकेट में भरकर गोल आकार में तेल में डालें. तेल का तापमान लो टू मीडियम फ्लेम पर रखना चाहिए. जलेबियों को सुनहरा रंग आने तक 4 से 5 मिनट तक फ्राई करना चाहिए.
चाशनी में डुबोना और सर्व करना-
फ्राई की गई जलेबियों को हल्की गुनगुनी चाशनी में 15 सेकंड तक डुबाए रखें. चाशनी में फ्लिप करते हुए जलेबियों को पूरी तरह से चाशनी में भिगोना चाहिए. इसके बाद इन्हें गरमा गरम दूध, रबड़ी या पोहा के साथ सर्व कर सकते हैं.
इस रेसिपी से एक कप मैदा से करीब 20-265 जलेबियां बनाई जा सकती हैं. रेसिपी को और आकर्षक बनाने के लिए पिस्ता से गार्निश किया जा सकता है. यह रेसिपी मिठाई प्रेमियों के लिए एक शानदार विकल्प है. इसे बनाना न केवल आसान है, बल्कि यह स्वाद में भी लाजवाब है.
ये भी पढ़ें: