अगर आपने रात को ज्यादा चावल बना दिया है और सुबह में वो बच गया है तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. ये चावल बहुत काम का है. इस बचे हुए चावल से शानदार रेसिपी बना सकते हैं. ये स्वादिष्ट व्यंजन हेल्दी भी होता है. ये रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगी. चलिए आपको रात के बच्चे हुए चावल से इडली स्टाइल रेसिपी बनाने का तरीका बताते हैं.
इडली स्टाइल स्पेशल नाश्ता के लिए क्या चाहिए?
बचे हुए चावल से इडली स्टाइल रेसिपी बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है. चलिए आपको बताते हैं कि इसमें किन चीजों की जरूरत होती है.
बचे चावल को कैसे गूंथें?
बचे हुए चावल की स्पेशल व्यंजन बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से मैश करते हैं. जब चावल मैश हो जाए तो इसमें आधा कप सूजी डालें. इसमें नमक भी डालें. इसको अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद इसमें थोड़ा दही डालें और इसे अच्छी तरह से गूंथे. अगर आप दही नहीं डालना चाहते तो इसमें पानी डालकर इसे गूंथ सकते हैं. दही से चावल का आटे सॉफ्ट हो जाता है. जब इसे गूंथ लें तो इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें.
मूंगफली-लहसुन-कच्चे आम का मिश्रण-
इसके बाद एक कढ़ाई लेते हैं और उसमें आधा चम्मच तेल डालते हैं. इसके बाद इसमें जीरा डालकर उसे पकाते हैं. इसके बाद इसमें कच्ची मूंगफली डालें और उसे पकाएं. मूंगफली के बाद इसमें थोड़ा सा लहसुन और हरी मिर्च डालें. इसके बाद इसमें कच्चे आम के छोटे-छोटे टुकड़े करके डालें. इसको अच्छे से भून लें. इसके बाद गैस को बंद कर दें. अब इस मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें और इसे ठंडा होने दें.
कैसे तैयार करें स्वादिष्ट चटनी?
जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें मिक्सी के जार में डालें. इसमें स्वाद के मुताबिक नमक और हरा धनिया डालें. इसके साथ ही थोड़ा सा पानी डालें और उसको पीस लें. अब स्वादिष्ट चटनी तैयार हो गई है.
चावल आटे से इडली का आकार बनाएं-
अब तैयार चावल के आटे को लें और उसके छोटे-छोटे गोले बना लें. इसके बाद इन गोलों को इडली के आकार का बना लें. इसके बाद इसे 10 मिनट तक स्टीम में पकाएं. स्टीम होने के बाद ये पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाता है और सूजी अच्छी तरह से पक जाती है.
कैसे तैयार करें इडली जैसा दिखने वाला स्पेशल नाश्ता?
एक कढ़ाई लें और उसमें थोड़ा सा तेल गर्म करें.इसें एक चम्मच राई, कड़ी पत्ती, तिल और सांभर मसाला डालकर पका लें. इसके बाद इसमें एक चौथाई कप पानी डाल देते हैं. इसके बाद इसमें स्टीम किए गए इडली के आकार वाले पीस को डालें और उसको अच्छी तरह से पकाएं. लास्ट में इसमें हरा धनिया डाल दें. अब आपका स्वादिष्ट रेसिपी बनकर तैयार हो गया है. इसको चटनी के साथ परोस सकते हैं.
ये भी पढ़ें: