scorecardresearch

Rajasthani Moong Dal Ladoo Recipe: घर पर बनाएं साबुत मूंग के लड्डू, 30 मिनट में हो जाएगा तैयार

बच्चों को लड्डू खाना बहुत पसंद होता है. लेकिन मूंग का लड्डू बड़ों को भी पसंद आता है. ये बहुत स्वादिष्ट होता है. इसके साथ ही ये पौष्टिक भी होता है. इसे बनाने के लिए साबुत मूंग, घी, काजू, बादाम, मलाई, मिश्री की जरूरत होती है. इसे बनाना काफी आसान है.

Rajasthani Moong Dal Ladoo Rajasthani Moong Dal Ladoo

ज्यादातर लोग साबुत मूंग दाल को अंकुरित होने के बाद खाते हैं या मूंग दाल बनाते हैं. लेकिन क्या आपने साबुत मूंग दाल के लड्डू खाए हैं? अगर नहीं खाए हैं तो आप अब तक एक लाजवाब स्वाद से दूर हैं. ऐसा नहीं है कि इसे बनाना काफी मेहनत का काम है. इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं. इसमें ज्यादा चीजों का भी इस्तेमाल नहीं होता है. ये पौष्टिक भी होता है और स्वादिष्ट भी होता है. चलिए आपको आसानी से बनने वाली मूंग दाल के लड्डू की रेसिपी बताते हैं.

मूंग दाल लड्डू बनाने के लिए क्या चाहिए?
साबुत मूंग की दाल का लड्डू बनाना काफी आसान है. इसमें ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है. ये सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है. चलिए आपको बताते हैं कि इस आसान रेसिपी में किन चीजों का इस्तेमाल होता है.

  • साबुत मूंग दाल
  • घी
  • काजू
  • बादाम
  • किशमिश
  • मलाई
  • इलायची पाउडर
  • मिश्री

कैसे तैयार करें लड्डू के लिए मूंग दाल?
मूंग दाल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कप मूंग दाल को पानी से अच्छी तरह से धुल लेते हैं. इसके बाद इसको 10 मिनट तक धूप में रख लें, ताकि इसका पानी सूख जाए. इसके बाद एक कढ़ाई लेते हैं और उसको गर्म करते हैं. इसके बाद इसमें मूंग दाल डालते हैं. मूंग दाल को हल्का भून लेते हैं. इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है. एक बात का ध्यान रखना होगा कि मूंग दाल को भूनते समय चलाते रहना होगा, ताकि मूंग दाल जले नहीं. जब मूंग दाल का कलर हल्का सा चेंज हो जाए तो उसको कढ़ाई से निकाल लें और इसे ठंडा करने के लिए रख दें. जब मूंग दाल ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सी जार में रखकर पीस लें. पीसने के बाद ये आटे की तरह हो जाता है. 

काजू-बादाम-किशमिश भी भून लें-
इसके बाद एक पैन लेते हैं और उसमें एक चम्मच घी डालते हैं. इसके बाद इसमें बादाम डालते हैं, साथ में काजू भी डालते हैं और उसको अच्छी तरह से भून लेते हैं. इसके बाद इसमें 2 चम्मच किशमिश डालते हैं और उसे भी भून लेते हैं. जब ये अच्छी तरह से भुन जाए तो इसे पैन से निकाल लें और एक कटोरी में रख दें.

कैसे बनाएं मूंग के लड्डू?
इसके बाद पैन में 4 चम्मच घी डालें और पिसी हुई मूंग को लो फ्लेम पर पकाएं. जब इसका रंग हल्का भूरा हो जाए तो इसमें मलाई या क्रीम मिलाएं. इससे लड्डू का टेक्सचर अच्छा होता है. जब मिश्रण तैयार हो जाए तो गैस बंद कर दें. इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. इसमें पिसी हुई मिश्री भी मिलाएं. इससे गर्मी में बॉडी को ठंडक मिलती है. इसमें मिश्री की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसके बाद हाथों की मदद से लड्डू का आकार दें. तैयार लड्डू बहुत ही शानदार दिखता है. इसके साथ ही ये स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होता है. इस स्वादिष्ट लड्डू को सामान्य तापमान पर 15 दिन तक रख सकते हैं. जबकि फ्रिज में एक महीने तक रख सकते हैं और इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: